2017-03-20 16:10:00

पेरू के बाढ़ पीड़ितों के प्रति संत पापा का आध्यात्मिक सामीप्य


वाटिकन सिटी, सोमवार, 20 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने पेरू के बाढ़ पीड़ित लोगों के प्रति अपना आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट किया।

बीबीसी के अनुसार, पेरू में भारी बारिश से, कई दिनों तक बाढ़ और मिट्टी के धसने से कम से कम 72 लोग मारे गए हैं।

रविवार को देवदूत प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने कहा, ″मैं बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ तथा उनके लिए भी जो उन्हें राहत सेवा प्रदान कर रहे हैं।″

कहा जा रहा है कि पेरू में 30 सालों में बाढ़ की यह सबसे खराब स्थिति है जो देश के आधे हिस्से को प्रभावित कर रही है। 800 से अधिक शहरों को आपातकालिक घोषित कर दिया गया है।

सरकारी जानकारी के अनुसार राजधानी लीमा में विगत सोमवार से ही पेयजल का अभाव है। पूरे क्षेत्र में भोजन एवं जल की कमी हो गयी है जबकि चीजों के दाम भी बढ़ गये हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.