2017-03-18 15:36:00

संत पापा ने पश्चाताप की धर्मविधि का नेतृत्व किया


वाटिकन सिटी, सोमवार, 18 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 17 मार्च को संत पेत्रुस महागिरजाघर में पश्चाताप की धर्मविधि का अनुष्ठान किया जिसमें उन्होंने खुद पाप- स्वीकार किया तथा करीब 50 मिनट तक अन्य विश्वासियों के पापस्वीकार सुने।

धर्मविधि के दौरान संत पापा ने 7 विश्वासियों के पाप स्वीकार सुने, जिनमें तीन पुरूष थे और चार महिलाएँ। वे सभी लोकधर्मी थे।

वाटिकन सूत्रों के अनुसार नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु बनी परमधर्मपीठीय समिति ने विश्वभर के  गिरजाघरों से ″प्रभु के लिए 24 घंटे″ का आह्वान किया है जिसका प्रत्युत्तर विभिन्न धर्मप्रांत 24 एवं 25 मार्च को देंगे।

पश्चाताप की धर्मविधि जिसे ″प्रभु के लिए 24 घंटे″ भी कहा जाता है चालीसा काल में संत पापा के नेतृत्व में की जाने वाली वह धर्मविधि है जिसमें ख्रीस्तीय विश्वासी सामूहिक रूप अपने पापों के लिए क्षमा की याचना करते तथा मेल- मिलाप संस्कार में भाग लेते हैं जो पास्का की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण धर्मविधि है।

पश्चाताप की धर्मविधि का नेतृत्व करते हुए संत पापा ने उपदेश के बजाय मौन प्रार्थना में व्यतीत किया।  








All the contents on this site are copyrighted ©.