2017-03-09 16:30:00

मिलान में संत पापा की आगामी प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 9 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): वाटिकन ने आगामी 25 मार्च को मिलान में संत पापा की एक दिवसीय प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम प्रकाशित कर दिया है।

जानकारी अनुसार संत पापा मिलान में शरणार्थी परिवारों से मुलाकात करेंगे। पुरोहितों एवं समर्पित धर्मसमाजियों को सम्बोधित करने के पश्चात् वे सन वित्तोरिया जेल का दौरा कर कैदियों की भेंट करेंगे एवं उनके साथ दोपहर का भोजन करेंगे, तत्पश्चात् वे मोंज़ा पार्क में ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे। 

अंत में वे मिलान के मियाज्ज़ा सन सिरो स्टेडियम में हाल में दृढ़ीकरण संस्कार प्राप्त युवाओं से मुलाकात करें।

मिलान प्रेरितिक यात्रा हेतु संत पापा का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है-

07:10               रोम फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे से प्रस्थान

08:00               मिलान-लिनाते हवाई अड्डा पर आगमन

08:30               मिलान के फोरलाइनि क्वार्टर- वाईट हाऊस का दौरा जहाँ संत पापा दो परिवारों के    

                       साथ उनके अपार्टमेंट में मुलाकात करेंगे तथा वाईट हाऊस के प्राँगण में रोम,

                       इस्लामिक तथा विस्थापित परिवारों एवं अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे।

10:00               दूओमो में पुरोहितों एवं धर्मसमाजियों से मुलाकात।

11:00               दूओमो में देवदूत प्रार्थना एवं आशीर्वाद।

11:30               संत वित्तोरिया जेल का दौरा।

12:30               संत वित्तोरिया जेल के कैदियों क साथ दोपहर का भोजन।

13:45               मोंज़ा पार्क हेतु प्रस्थान।

15:00              मोंजा पार्क में ख्रीस्तयाग।

16:30               मिलान के मियाज्ज़ा सन सिरो स्टेडियम हेतु प्रस्थान

17:30               मिलान के मियाज्ज़ा सन सिरो स्टेडियम हाल में दृढीकरण संस्कार प्राप्त युवाओं से

                      मुलाकात।

18:30               मिलान- लिनाते हवाई अड्डे से रोम हेतु प्रस्थान।

19:30               रोम फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे पर वापसी।








All the contents on this site are copyrighted ©.