2017-03-08 16:53:00

संत मगदलेना कानोस्सा पल्ली में संत पापा का स्वागत


वाटिकन सिटी,बुधवार, 8 मार्च 2017 (सेदोक) : वाटिकन प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संत पापा फ्राँसिस रविवार 12 मार्च को अपराहन 4 बजे रोम स्थित बोरगाता ओत्ताविया के संत मगदलेना कानोस्सा पल्ली का दौरा करेंगे। पल्ली में संत पापा का स्वागत कार्डिनल अगुस्तीनो वाल्लिनी, रोम के पश्चिम क्षेत्र के सहायक धर्माध्यक्ष पावलो सेलवादाजी, कनोसियन धर्मसमाज के सुपीरियर जेनरल फादर जोर्जो वालेंते, पल्ली पुरोहित फादर जोर्जो स्पीनेल्लो, सहायक पल्ली पुरोहित फादर रोमेयो अंन्तोनीनो करेंगे।

संत पापा फ्राँसिस पल्ली के युवाओं, धर्मशिक्षा पढ़ने वाले बच्चों, बीमारों, वयोवृद्धों, सन् 2016 में बपतिस्मा प्राप्त बच्चों के माता-पिताओं, पल्ली के उदार कार्यकर्ताओं और पल्ली में कार्यरत कनोसियन धर्मसमाज की धर्मबहनों तथा मदर जेनरल सिस्टर अन्ना मरिया बाब्बिनी के साथ मुलाकात करेंगे। पल्ली वासियों के लिए ख्रीस्तयाग अर्पित करने से पहले संत पापा चार ख्रीस्तीय विश्वासियों को मेलमिलाप का संस्कार प्रदान करेंगे। जिनमें एक किशोर, एक युवा, एक महिला और एक पुरुष होंगे।

 कनोसियन धर्मसमाज के पुरोहितों और धर्मबहनों ने 2 अक्टूबर 1988 को उनकी संस्थापिका मगदलेना कानोस्सा के संत घोषणा के अवसर पर संत पापा जोन पौल द्वितीय को बोरगाता ओत्ताविया के संत मगदलेना कानोस्सा गिरजाघर को उपहार में दिया था। उसी के बाद से इस पल्ली का नेतृत्व और कामों की देखभाल कनोसियन धर्मसमाज के पुरोहितों और धर्मबहनों के अधीन है।

इस पल्ली का दौरा संत पापा जोन पौल द्वितीय ने 21 मार्च 1996 में किया था और गिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.