2017-03-08 16:38:00

कार्डिनल न्जापालिंगा लिमिदो कोमास्को का दौरा करेंगे


बानगुई, बुधवार, 8 मार्च 2017 (सेदोक) : मध्य अफ्रीकी गणराज्य के बानगुई धर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल दियुदोन्ने न्जापालिंगा इस सप्ताह "मध्य अफ्रीका के मित्र" संघ का मुख्यालय लिमिदो कोमास्को का दौरा करेंगे। यह इताली उदार संघ है जो मध्य अफ्रीका की कलीसिया को मानवीय सहायता प्रदान करता है "मध्य अफ्रीका के मित्र" संघ के अध्यक्ष पियेर पावलो ग्रिसेत्ती ने घोषणा की कि कार्डिनल न्जापालिंगा, मिलान के निकट लोम्बार्डी क्षेत्र में स्थित कोमो प्रांत के लिमिदो कोमास्को नगर पालिका का दौरा करेंगे।

ग्रिसेत्ती ने कहा, हम बानगुई में "मध्य अफ्रीका के मित्र" का घर खोलने हेतु कार्डिनल न्जापालिंगा के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उसने बानगुई में हमारी गर्मजोशी के साथ हमारा स्वागत किया था। हम भी लिमिदो कोमास्को में उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। कार्डिनल न्जापालिंगा मिलान महाधर्मप्रांत के पोंटिफिकल मिशन सोसायटी के भी अतिथि हैं।

"मध्य अफ्रीका के मित्र" संघ की स्थापना सन् 2001 में स्वर्गीय कारला पगानी ने की। उन्होंने मध्य अफ्रीका की मदद हेतु अपने मित्रों और स्वयंसेवकों को एक साथ जमा किया। उनके प्रयासों और उदार योगदान द्वारा आज मध्य अफ्रीका की कलीसियाओं को मानवीय सहायता मिल रही है।








All the contents on this site are copyrighted ©.