2017-02-28 16:16:00

फोकोलारे मूवमेंट द्वारा ख्रीस्तीय एकता हेतु नये सिरे से प्रतिबद्धता


ओतमारिंग, मंगलवार 28 फरवरी 2017 (सेदोक) : जर्मनी के ओतमारिंग ख्रीस्तीय एकता के गढ़ में क्लारा लूबिक द्वारा स्थापित फोकोलारे आंदोलन के जेनरल काऊन्सिल सदस्य एकत्रित हुए हैं। यहाँ 50 वर्षों से काथलिक और एवांजेलिकल ख्रीस्तीय येसु ख्रीस्त के आदेशानुसार लोगों के बीच एकता की गवाही देते आ रहे हैं। यह वही स्थान है जहाँ 1999 में धर्मविधि समारोह के लिए औचित्य के सिधांत पर संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया गया था।

इस विशिष्टता से ख्रीस्तीय एकता के संदर्भ में स्पष्ट रुप से घोषणा की इच्छा की गई है। ख्रीस्तीयों के बीच मिलकर काम करने हेतु प्रोत्साहन देते हुए उत्तरदायित्व का नवीकरण किया गया।

ओतमारिग घोषणा में कहा गया है कि इस वर्ष लूथर सुधार के 500 वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर 31 अक्टूबर को स्वीडेन के लुंड शहर में रोमन काथलिक कलीसिया और लूथरवादी विश्व संघ की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमें दोनों समुदायों को बपतिस्मा में निहित विश्वास में बढ़ने, येसु मसीह के सुसमाचार का साक्ष्य देने, विश्वासी धर्मप्रचारक बनने तथा मानव जाति के लिए ईश्वर के प्रेम को बांटने हेतु आमंत्रित किया गया है।

इस ओतमारिंग घोषणा को मरिया वोचे के एक पत्र के साथ काथलिक कलीसिया के परमधर्म गुरु संत पापा फ्राँसिस, प्राधिधर्माध्यक्ष बारथोलोम प्रथम, कैंटरबरी के महाधर्माध्यक्ष जस्टीन वेल्बे, लूथरन विश्व संघ के अध्यक्ष और महासचिव के लिए भेजा गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.