2017-02-17 16:39:00

प्रेरिताई धर्माधिकारी महाधर्माध्यक्ष जामबतिस्ता भारत पहुँचे


भारत, शुक्रवार, 17 फरवरी 2017 (उकान समाचार) एशियाई देशों में प्रेरिताई कार्य की देख रेख हेतु वाटिकन द्वारा नवनियुक्त धर्माधिकारी महाधर्माध्यक्ष जामबतिस्ता दीकवत्रो गुरुवार सुबह को भारत पहुँचे।

दिल्ली के अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उनकी अगवानी करने हेतु काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के परम अधिकारी कर्डिनल बासेलिओस केलीमिस के अलावे सिरो-मलाबार धर्म विधि के महाधर्माध्यक्ष  कार्डिनल जोर्ज अलेनचेरी, दिल्ली महाधर्माप्रान्त के महाधर्माध्यक्ष अनिल कुटो, सीबीसीआई के सचिव थेयोदोर मासकरेन्स, फरीदाबाद के धर्माध्यक्ष कुरियाकोस भारानिकुनंगारा, गोरेगांव के धर्माध्यक्ष जेकब मार बरानबस के अलावे प्रेरिताई कार्यालय के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

महाधर्माध्यक्ष जामबतिस्ता प्रेरिताई कार्य के नये धर्म अधिकारी स्वरूप पहली मर्तबा एशियाई देश में नियुक्त किये गये हैं।
 








All the contents on this site are copyrighted ©.