2017-01-25 15:09:00

मैसूर धर्मप्रांत के लिए एक नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, बुधवार 25 जनवरी 2017 (सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने मैसूर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष थोमस अंतोनी वाड़पिल्ली का स्तीफा स्वीकार किया है।

धर्माध्यक्ष थोमस अंतोनी वाड़पिल्ली 12 फरवरी 2003 को मैसूर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे तथा 25 मार्च 2003 को इनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ। 76 वर्षीय धर्माध्यक्ष थोमस अंतोनी  ने 13 वर्षों तक मैसूर धर्मप्रांत की अगुवाई कर सेवानिवृत हो रहे हैं।

संत पापा फ्राँसिस ने फादर कन्नीकादास विलियम अन्तोनी को मैसूर धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। फादर विलियम मैसूर के संत जोसेफ पल्ली के पल्ली पुरोहित और धर्मप्रांत के प्रवक्ता (जनसंपर्क अधिकारी) हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.