2017-01-24 15:41:00

भारतीय सेल्सियन फादर टोम की रिहाई हेतु प्रार्थनाएँ की गईं


नई दिल्ली, मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (ऊकान) : भारत की कलीसिया ने गत सप्ताह फादर टोम की रिहाई के लिए एक दिवसीय प्रार्थना का आयोजन किया था। केरल के 55 वर्षीय सलेशियन फादर टोम उजुन्नलिल का अपहरण बीते वर्ष मार्च महिने में हुआ।

भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल बसेलिओस क्लीमिस ने सभी धर्मप्रांतों को अपनी सुविधानुसार 21 या 22 जनवरी को फादर टोम की रिहाई हेतु एक दिवसीय प्रार्थना का आयोजन करने का आग्रह किया था।

महाराष्ट्र के बान्द्रा में उत्तर भारत की कलीसिया (सीएनआई) संत स्टेफन गिरजाघर के रेवरेंड थॉमस याकूब की पहल में सभी ख्रीस्तीयों ने मिलकर प्रार्थना में भाग लिया। रेवरेंड थॉमस याकूब ने एशिया न्यूज से कहा,″हमने फादर टोम की रिहाई और उसकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ्य प्रदान करें। फादर टोम शीघ्र वापस आ जाएँ। हमने अपहरण कर्त्ताओं के लिए भी प्रार्थना की कि ईश्वर उनके हृदयों को परिवर्तित कर दें, उनमें बदलाव आ जाये।″

कोहिमा धर्मप्रांत ने 22 जनवरी को पूरे धर्मप्रांत में प्रार्थना का दिन रखा था। कोहिमा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष के सचिव फादर थोमस ने कहा कि फादर टोम के लिए संपूर्ण भारत का कलीसिया चिंतित है और उनकी रिहाई के लिए प्रार्थना कर रही है। उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री, विदेश मंत्री भारत सरकार के सर्वोच्च अधिकारियों से अपील की है कि एक ″उदार और नि:स्वार्थ पुरोहित" की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भरपूर प्रयास करें।

केरल स्थित त्रिवेंद्रम के संत मरिया महागिरजाघर में 21 जनवरी को फादर टोम के लिए विशेष प्रार्थना और मोम बत्ती जागरण प्रार्थना का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों ख्रीस्तीयों ने प्रार्थना में भाग लिया।

ज्ञात हो कि फादर टोम उज़हूनलिल का अपहरण यमन के अदन शहर से 4 मार्च को हो गया था जब वे वयोवृद्धों एवं विकलांग लोगों के लिए मिशनरीस ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित केंद्र में ख्रीस्तीयाग अर्पित करने गये थे।

महीनों खामोशी के बाद, गत दिसम्बर महिने के अंत में फादर टोम का एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें फादर टोम ने वीडियो के माध्यम से व्यक्तिगत रुप से अपनी रिहाई के लिए संत पापा से मदद की अपील की। उन्होंने भारत की कलीसिया और सरकार से अपनी रिहाई हेतु अपील की थी।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.