2017-01-20 15:57:00

संत पापा फ्राँसिस ने हिम स्खलन प्रभावित लोगों हेतु प्रार्थना की


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (वी आर)  संत पापा फ्रांसिस ने बुधवार को केन्द्रीय इटली में एक जानलेवा हिम स्खलन से प्रभावित लोगों हेतु अपनी प्रार्थना अर्पित की।  

महाधर्माध्यक्ष नुन्सयो गालातिनो इतालवी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सचिव ने वाटिकन रेडियो को बतलाया कि संत पापा ने इस घटना के संबंध में एक विस्तृत जानकारी की माँग की है। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्रीय इटली में बुधवार को हुए हिम स्खलन का मुख्य कारण भुकम्प के झकटे हैं जिसके परिणाम स्वरूप पहाड़ पर बने एक होटेल में रह रहे 30 लोगों प्रभावित हुए हैं जिसके कई बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हमें दूरभाष से हर क्षण राहत कार्य की जानकारी दी जा रही है जिसे हम संत पापा को अवगत करा रहें हैं। उन्होंने कहा कि संत  पापा ने हमें न केवल प्रभावितों हेतु न केवल प्रार्थना का आग्रह किया वरन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के प्रत्येक जन से अनुरोध किया है कि हम जहाँ तक बन पड़े उन्हें सभी रुपों में अपनी सामीप्य की अनुभूति दिलाये।

उन्होंने कहा कि भूकंप, बर्फ, और मौसम की विकट स्थिति के कारण बचाव और राहत कार्य में थोड़ी कठिनाई हो रही है। मौसम की स्थिति ने केन्द्रीय इटली के निवासियों को मनोवैज्ञानिक रुप झकझोर कर रख दिया है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.