2016-12-31 14:03:00

अलेप्पो में मानवता के खिलाफ अपराध का सबूत : सामूहिक कब्र


अलेप्पो,शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 (एशियान्यूज) : जिहादियों और विद्रोहियों द्वारा साढ़े चार सालों तक नियंत्रित पूर्वी अलेप्पो शहर को स्वतंत्र कराने के बाद उनके काले कारनामें उजागर हो रहे हैं। विद्रोहियों द्वारा बंधकों के रुप में रखे गये सामान्य नागरिकों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

 सीरियाई समाचार एजेंसी साना अधिकारी के रिपोर्ट अनुसार अधिकारियों ने पूर्वी अलेप्पो में मारे गए 21 लोगों के शवों की सामूहिक कब्र को खोज निकाला है। सीरियाई मीडिया के अनुसार "आतंकवादियों के सालाफिस्ट जिहादियों और विद्रोहियों के समूह" को दोषी ठहराया गया है।

पिछले रविवार शाम, को डाक्टर जाहेर हाज्जो सहित फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि 21 शवों में 5 बच्चों और 5 महिलाओं की शवें है। इन्हें सुक्कारी और अल-कालेश नामक विद्रोही दलों ने बंधक के रुप में रखा था और इन्हें बहुत नजदीक से बंदूक की गोली से मार डाला।

इस समझौते पर पहुंचने से पहले संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि सरकार समर्थित बलों ने 82 आम नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है जिसमें 11 महिलाएँ 13 बच्चे थे जिसका सबूत उसके पास हैं।

सीरिया की सरकार के सहयोगी रूस तथा जिहादियों और विद्रोही गुटों के सहयोगी व समर्थक तुर्की के बीच एक अप्रत्याशित समझौते के बाद अलेप्पो शहर में शांति लौटी है। पूर्वी अलेप्पो में करीब 250,000 लोग जिहादियों के नियंत्रण से मुक्त हुए।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.