2016-12-29 11:17:00

कार्डिनल स्तानिसलाव रिल्को रोम महागिरजाघर के प्रधानपुरोहित


वाटिकन सिटी, गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 (सेदोक): सन्त पापा फ्रांसिस ने पोलैण्ड के कार्डिनल स्तानिसलाव रिल्को को रोम के मरियम महागिरजाघर का प्रधान पुरोहित मनोनीत किया है।

28 दिसम्बर को वाटिकन ने प्रकाशित किया कि मरियम महागिरजाघर के पूर्व प्रधानपुरोहित कार्डिनल सान्तोस आब्रील कस्तेल्लो ने आयु सीमा पार कर लेने पर अपना त्याग पत्र दे दिया है तथा उनके स्थान पर सन्त पापा फ्राँसिस ने पोलैण्ड के कार्डिनल स्तानिसलाव रिल्को को महागिरजाघर का प्रधान पुरोहित नियुक्त कर दिया है।

2003 से कार्डिनल रिल्को वाटिकन स्थित लोकधर्मियों की प्रेरिताई हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष हैं जो इस वर्ष पहली सितम्बर तक अस्तित्व में थी।

वाटिकन की विज्ञप्ति में बताया गया कि सन्त पापा फ्राँसिस ने लोकधर्मियों की प्रेरिताई हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति एवं परिवार प्रेरिताई सम्बन्धी परमधर्मपीठीय समिति को एक साथ मिलाकर जीवन को प्रोत्साहन देनेवाली परमधर्मपीठीय समिति में परिणत कर दिया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.