2016-12-28 15:14:00

ओडिशा: 45,000 हिंदुओं ने क्रिसमस के दिन बालक येसु के दर्शन किया


भुवनेश्वर, बुधवार 28 दिसम्बर 2016 (ऊकान): ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में क्रिसमस के अवसर पर ख्रीस्तीयों के साथ करीब 45,000 हिन्दुओं ने बालक येसु के दर्शन किये। सन् 2008 में हिन्दू कट्टरपंथियों द्वारा ख्रीस्तीयों पर उत्पीड़न के बाद, यह एक एतिहासिक घटना है।

भुवनेश्वर के संत विन्सेंट महागिरजाघर के पल्लीपुरोहित प्रसन्ना प्रधान के अनुसार ओडिशा के लोगों में ″येसु के प्रति आदर और सम्मान की भावना है वे कलह और विभाजन के अंधेरे का दूर करते और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं। "

फादर का कहना है कि ओडिशा के कंधमाल जिले में ख्रीस्तयों पर हुए अत्याचार में 100 लोगों की जानें गई। 300 से अधिक गिरजाघरों को तोड़ फोड़ के बाद अन्य धर्म के लोग ख्रीस्तीय धर्म और ख्रीस्तीयों का अच्छी तरह से जान गये हैं।

संत विन्सेंट महागिरजाघर में बालक येसु का दर्शन करने आये हजारों हिन्दुओं में से एक, पटिया की लीना दत्ता ने कहा, ″ मैंने धर्मबहनों के स्कूल में पढ़ाई की है। उन्ही से मैंने येसु के बारे जाना और इसलिए छुट्टियों में मैं येसु से मिलने आती हूँ।

सबसे अधिक सांप्रदायिक हिंसा से प्रभावित कंधमाल जिले में क्रिसमस समारोह पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की वजह से संभवित हिंसा का रोका जा सकता है और ख्रीस्तीय शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकते हैं। पुलिस सुरक्षा प्रदान करने हेतु कटक-भुवनेश्वर के महाधर्माध्यक्ष जोन बरवा ने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।








All the contents on this site are copyrighted ©.