2016-12-24 10:21:00

सशस्त्र लड़ाकाओं के समर्पण के बाद आलेप्पो में शांतिपूर्ण क्रिसमस की आशा


आलेप्पो, शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 (एशियान्यूज़): सिरिया के आलेप्पो में सशस्त्र लड़ाकाओं के समर्पण के बाद शांति पूर्ण वातावरण में क्रिसमस मनाये जाने की आशा प्रबल हुई है।

22 दिसम्बर को सिरियाई सेना ने आलेप्पो को अपने कब्ज़े में कर लिया था जिसके चलते सशस्त्र लड़ाकाओं का अन्तिम दल यहाँ से फरार हो गया है।

एशियान्यूज़ से बातचीत में 44 वर्षीय ख्रीस्तीय पुरोहित फादर इब्राहीम आल्साबाग ने बताया कि जैसे ही उन्हें यह ख़बर मिली शहर के गिरजाघरों में घण्टे बजने लगे, मस्जिदों ने ऐलान किया  तथा लोग सड़कों पर निकल आये। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक स्वप्न पूरा होने के समान है कि हम शांतिपूर्ण वातावरण में क्रिसमस मना सकें।

आलेप्पो में सेवारत फ्रांसिसकन मिशनरी फादर इब्राहीम आल्साबाग ने कहा, "दीर्घकाल तक चले समझौतों के बाद सशस्त्र लड़ाकाओं ने अपने हथियार छोड़े हैं तथा शहर का परित्याग कर दिया है। सेना अब शहर को सुरक्षित बता रही है।"

उन्होंने कहा, "शांति के राजकुमार येसु के जन्म दिवस से दो दिन पूर्व लड़ाकाओं का समर्पण, वास्तव में, एक चमत्कार है। यह आलेप्पो के लोगों के लिये क्रिसमस का सबसे बड़ा उपहार है।" 

2011 में शुरु सिरियाई संघर्ष के बाद से ही आलेप्पो का पूर्वी भाग लड़ाकाओं के कब्ज़े में रहा था। सिरिया के राष्ट्रपति बशर आल-असद के लिये यह एक महत्वपूर्ण विजय है।








All the contents on this site are copyrighted ©.