2016-12-21 15:09:00

संत पापा ने बंदूक हमले के बाद रूस के लिए प्रार्थना की


वाटिकन सिटी, बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 (सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने एक पुलिसकर्मी द्वारा तुर्की में रूसी राजदूत आंद्रे कार्लोफ़ की हत्या पर शोकित परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की।  

संत पापा के नाम रुस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतीन को प्रेषित एक तार संदेश में वाटकिन राज्य के सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन ने कहा कि संत पापा अंकारा में हुए हिंसक हमले में राजदूत आंद्रे कार्लोफ़ की हत्या से वे अत्यंत दुःखी हैं। ईश्वर आंद्रे कार्लोफ़ की आत्मा को अनंत शाँति प्रदान करें। इस दुःखित समय में वे रुस के लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए अपना आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट करते हैं।

तुर्की आने के पहले कार्लोफ ने उत्तर कोरिया में रुसी राजदूत के रूप में कार्य किया था।

विदित हो कि सोमवार 19 दिसम्बर की रात को एक कला प्रदर्शनी में रूसी राजदूत भाषण दे रहे थे, तभी 22 साल का एक पुलिसकर्मी मेवलुत मेर्त एडिन्टास ने राजदूत पर 8 गोलियां चलाई। अल अरेबिया के मुताबिक़ 19 दिसंबर को उसकी ड्यूटी नहीं थी। घटनास्थल पर वो अपना पहचान पत्र दिखाकर दाखिल हुआ। रूसी राजदूत पर की गई गोलीबारी के वीडियो में हत्या के बाद वो अल्ला हू अकबर चिल्ला रहा था। वो तुर्की भाषा में कह रहा था, अलेप्पो को मत भूलो, सीरिया को मत भूलो।

बाद में पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मेवलुत मेर्त एडिन्टास को भी मार दिया।

तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक़ मेवलुत मेर्त एडिन्टास पश्चिमी तुर्की के आइडिन प्रांत में स्थित सोक शहर में साल 1994 में पैदा हुआ था








All the contents on this site are copyrighted ©.