2016-12-20 15:59:00

मुंबई महाधर्मप्रांत के लिए दो सहायक धर्माध्यक्षों की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, मंगलवार,20 दिसम्बर 2016 ( वीआर सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार 20 दिसम्बर 2016 को भारत के मुम्बई महाधर्मप्रांत के लिए दो सहायक धर्माध्यक्षों को नियुक्त किया। फादर आलिन डी सिल्वा मुम्बई के प्रतिधर्माध्यक्ष और फादर बारथोल बार्रेतो मुम्बई के पल्लीपुरोहित और क्षेत्रीय पल्लियों के प्रतिधर्माध्यक्ष को रुप में कार्यरत हैं।

फादर आलिन डी सिल्वा का जन्म 20 अप्रैल सन् 1948 में हुआ। सन् 1964 में इन्होंने गुरुकुल में प्रवेश किया। इनका पुरोहिताभिषेक सन् 1975 में हुआ। प्रतिधर्माध्यक्ष के रुप में इन्होने 21 वर्षों तक मुम्बई की मलिन बस्तियों में काम किया। वे मानवीय अधिकारों के मुद्दों पर स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रीय रुप से शामिल हैं। वर्तमान में वे थाने स्थित संत जोहन बपतिस्ता के प्रबंधक हैं।

इन्होंने सह-संपादक के रुप में अनेक लेखों को प्रकाशित किया है। इनके लेखों के लिए इन्हें गोल्डन पेन पुरस्कार और इनके कार्यों के लिए इन्हें बहुत से पुरस्कारों से नवाजा गया।

फादर बारथोल बार्रेतो का जन्म 16 सितम्बर सन् 1961 में हुआ। इनका पुरोहिताभिषेक 8 अप्रैल सन् 1989 को हुआ। 








All the contents on this site are copyrighted ©.