2016-12-17 14:52:00

संत पापा फ्राँसिस ने नोमाडेलफिया समुदाय से मुलाकात की


वाटिकन सिटी, शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 (सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन के क्लेमेंटीन सभागार में नोमाडेलफिया समुदाय से मुलाकात की और अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ″मुझे आपलोगों से मिलकर आप लोगों के सामुदायिक जीवन के बारे जानने का सुन्दर अवसर मिला। आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया इसके लिए मैं आप लोगों को धन्यवाद देता हूँ।″  

आगमन का समय हमें ईश्वर के रहस्य पर मनन-चिंतन करने में मदद करता है। ईश्वर का पुत्र इस दुनिया में मानव रुप धारण किया। ख्रीस्त जन्म पर ईश्वर अपने आप को उस रुप में प्रकट नहीं किया जैसे वह स्वर्ग से पूरे विश्व पर शासन करता है परंतु उसने पृथ्वी पर एक नन्हें कमजोर बालक का रुप धारण कर इस धरती पर आये। वे पाप को छोड़ हर बातों में हमारे समान थे। ईश्वर हमें सिखाते हैं कि हमें खुद को दूसरों से ऊपर नहीं रखना चाहिए। हम सब समाज के सबसे कमजोर और गरीब लोगों की सेवा हेतु बुलाये गये हैं। आइए हम छोटे लोगों के साथ छोटा बनना सीखें। येसु कहते हैं ″तुमने मेरे इन भाइयों में से किसी एक के लिए, चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो, जो कुछ किया मेरे लिए किया।″ (मत्ती 25, 40)

संत पापा ने कहा कि आपके संस्थापक डोन ज़ेनो सलतीनी ने ईश्वर पर विश्वास रखते हुए सुसमाचार का प्रचार किया। आपका नोमाडेलफिया समुदाय सुसमाचार पर आधारित जीवन का साक्ष्य देता है। डोन ज़ेनो ने येसु ख्रीस्त के विश्वासी प्रेरित के रुप में समाज के सबसे गरीब और तिरस्कृत लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया था। उनका साहस और धैर्य आप लोगों के दैनिक जीवन के कार्यकलापों में अगुवाई करे।

 आपकी आध्यात्मिक विरासत विशेष रुप से आपके सामुदायिक जीवन से जुड़ी हुई है। आप समाज के गरीब बच्चों की देख भाल करते और बुजुर्गों का बहुत ही खास ख्याल रखते हैं। इनकी सेवा करने से आप कभी न थकें और न ही पीछे हटें। इस प्रकार आप, लोगों को ईश्वर के नजदीक लाने का साधन बनेंगे और समाज के सबसे कमजोर लोगों में बालक येसु को खोज पायेंगे।

संत पापा ने नोमाडेलफिया समुदाय को माता मरियम के संरक्षण में रखते हुए, ख्रीस्त जयंती की खुशी और शाँति की शुभकामनाएँ दी।








All the contents on this site are copyrighted ©.