2016-12-17 15:01:00

बेघर लोगों ने संत पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी


वाटिकन सिटी, शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 (सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस आज 80 वर्ष के हो गये हैं। अपने जन्म दिन पर संत पापा फ्राँसिस ने प्रातः साढ़े सात बजे अपने प्रेरितिक निवास संत मार्था के सामने 8 बेघर लोगों के साथ एक एक कर बड़े प्रेम से मिले जिनमें 6 पुरुष और 2 महिलाएँ थी। इन्होंने संत पापा के लिए सूर्यमुखी का फूलगुच्छा दिया जिसे संत पापा ने तुरंत संत मार्था के प्रार्थनालय में रखवाया।

इन आठ बेघर लोगों में 4 इटली, एक मोलदावी और दो रोमानिया और एक पेरुग्वाई के निवासी थे जो सुबह में संत पेत्रुस महागिरजाघर के नजदीक, संत पापा द्वारा गरीबों और बेघर लोगों के लिए बनाये गये स्नानालय के पास थे। मेन्सिन्योर कोरनाद क्रज्वेस्की ने उन्हें अपने साथ संत पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने संत मार्था ले आये थे।

संत पापा ने अपने निवास के खाने के कमरे में उन्हे अपने साथ नास्ता के लिए आमंत्रित किया। नास्ते के समय संत पापा ने व्यक्तिगत रुप से सबों से बातें की। नास्ता के बाद संत पापा ने उन्हें अपने देश अर्जेंटीना की मिठाई उपहार में दी और उन्हें संत पौलिना प्रार्थनाघर में कार्डिनलों के साथ पवित्र मिस्सा बलिदान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

आज के दिन में, गरीबों के लिए दोपहर और शाम के भोजन दिये जाने वाले चारिटी केन्द्रों में संत पापा के जन्मदिन की मिठाई बांटी जाएगी। जबकि गरीबों और बेघरों के लिए आश्रय दिये गये केन्द्रों में बालक येसु की छोटी मूर्ति और एक छोटा सा उपहार मिलेगा।

आज पूर्वाहन तक संत पापा को पूरे विश्व से ईमेल द्वारा करीब 50 हजार जन्मदिन के पत्र मिले।ज्यादा संख्या में अंग्रेजी, स्पानिश और इतालवी भाषा में मेल आये हुए हैं। करीब हजार तक लाटिन भाषा में मेल आये हैं।

विदित हो कि कुछ दिनों पहले वाटिकन ने संत पापा के जन्मदिन की शुभकामनाएँ भेजने हेतु 6 भाषाओं में ई-मेल आईडी बनाया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.