2016-12-14 15:20:00

धर्माध्यक्ष जेवियर एक्वारिया की मृत्यु पर संत पापा का तार संदेश


वाटिकन सिटी, बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 (सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार 13 दिसम्बर को ओपुस देई के परमाधिकारी धर्माध्यक्ष जेवियर एक्वारिया रोडरिगुज़ की मृत्यु पर ओपुस देई के सहायक धर्माध्यक्ष फेरनानदो ओकारिज़ ब्राना को एक शोक संदेश भेजा।

तार संदेश में संत पापा ने लिखा, ″मैंने ओपुस देई परमाधिकारी धर्माध्यक्ष जेवियर एक्वारिया रोडरिगुज़ की आक्समिक मृत्यु का दुःखद समाचार सुना। आपको और ओपुस देई के सभी सदस्यों को मैं हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही मैं आपलोगों के साथ मिलकर उनके पुरोहिताई और धर्माध्यक्षीय जीवन की उदार गवाही के लिए ईश्वर को धन्यवाद देता हूँ। संत जोसमरिया एस्क्रिवा और पोरतिलो के धन्य एलवारो के पदचिन्हों पर चलते हुए ओपुस देई परिवार के अगुवा के रुप में उन्होंने कलीसिया और आत्माओं की सेवा में सप्रेम अपना जीवन समर्पित किया।″  

″मैं ईश्वर के हाथों उनके विश्वासी सेवक को सिपूर्द करता हूँ। ईश्वर इन्हें अनंत शाँति प्रदान करें। उनकी आत्मा को ग्वारदालूपे की माँ मरियम की सुरक्षा में अर्पित करता हूँ, जिनके पर्व दिन पर ईश्वर ने उनकी आत्मा को अपने पास बुला लिया। इन भावनाओं के साथ, पुनर्जीवित येसु ख्रीस्त में आशा और विश्वास करते हुए मैं आप सभों को सांत्वना का प्रेरितिक आशीर्वाद देता हूँ।″

 








All the contents on this site are copyrighted ©.