2016-12-12 15:34:00

कैरो के एक महागिरजाघर में आतंकी हमला 25 मौतें


कैरो, सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 (एशियान्यूज़): मिश्र की राजधानी कैरो के कोपटिक महागिरजाघर से सटे, एक प्रार्थनालय में रविवार को हुए बम विस्फोट में करीब 25 लोगों की मृत्यु हो गयी और लगभग 50 लोग घायल हो गये हैं।

कॉप्टिक कलीसिया के शीर्ष प्रधिधर्माध्यक्ष तावाद्रोस द्वितीय इन दिनों प्रेरितिक यात्रा हेतु ग्रीक में हैं।

एशियान्यूज़ के अनुसार ख्रीस्तयाग के दौरान विश्वासियों ने विस्फोट की आवाज सुनी तथा महिलाओं की ओर से मानव शरीर के टुकड़ों को बिखरते एवं खून बहते देखा जो साधारणतया गिरजाघर की दायीं ओर स्थान देती हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी कामेल हन्ना ने बतलाया कि कम से कम 10 महिलाओं की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। उन्होंने कहा, ″मेरे मित्र और मैं गिरजाघर के बाहर थे क्योंकि यह विश्वासियों से भरा हुआ था। वहाँ सभी ओर खून ही खून दिखाई पड़ रहा था।″

गृहमंत्री मगदी अबदेल गफर ने घटना स्थल का दौरा किया जो मलबे, काँच, दरवाजे तथा खिड़कियों के टुकड़े, खून तथा कपड़ों के चिथड़ों से भरा था।

अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मिश्र लम्बे समय से आतंकी हमले के निशाने पर है। दो दिनों पूर्व गाजा में 6 पुलिस मारे गये थे। उधर सिनाई में भी सिलसिलेवार हमलों में कई पुलिस मारे गये हैं, साथ ही, कई नागरिक एवं ख्रीस्तीय विश्वासी भी इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठनों द्वारा हिंसा के शिकार हुए हैं।

ख्रीस्तीय समुदाय सदियों से भेदभाव एवं हिंसा का सामना करते आ रहा है जो पूर्व जनरल अब्देल फताह एल ऐसी द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के सत्ता से निष्कासन के बाद से तेज हो गयी है। मोरसी मुसलिम बंधुत्व के एक प्रमुख नेता है। 

इससे पहले भी आतंकियों ने ख्रीस्तीयों को अपना निशाना बनाया है। 1 जनवरी 2011 को अलेसांद्रिया के आतंकी हमला में 21 लोगों की मृत्यु हो गयी थी और 70 लोग घायल हो गये थे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.