2016-12-06 16:13:00

फिलीपीन के धर्माध्यक्ष ‘नायक’ के रुप में सम्मानित


फिलीपीन्स, मंगलवार,6 दिसम्बर 2016 ( ऊकान) :  इनफान्टा के धर्माध्यक्ष स्वर्गीय जूलियो जेवियर लाबायन एवं अन्य 19 लोगों को फर्डिनेंड मार्कोस 'तानाशाही शासन के दौरान दमन का विरोध करने में उनकी भूमिका के लिए फिलीपीन्स के "नायकों और शहीदों" के रूप में सम्मानित किया गया।

30 नवंबर को एक समारोह के दौरान उनके नाम देश के नायकों की स्मृति में स्मारक की दीवार पर खोदे गये।

जूलियो जेवियर लाबायन का जन्म 23 जुलाई 1926 को हुआ था। सन् 1955 में उनका पुरोहित अभिषेक हुआ। सन् 1966 से 2003 तक उन्होंने इनफान्टा के धर्माध्यक्ष के रुप में अपनी सेवा प्रदान की। 27 अप्रील 2016 को उनका निधन हो गया।

फिलीपींस की कलीसिया स्वर्गीय धर्माध्यक्ष जूलियो जेवियर को दमन का विरोध करने और मानव अधिकारों हेतु लड़ने के लिए 'असली नायक' के रूप में उन्हें याद करती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.