वाटिकन रेडियो शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 (वी आर) केनिया की सरकार ने नैरोबी की एक सड़क को ईश्वर के सेवक कार्डिनल मैरिस मैकेल ओतुंगा के नाम समर्पित किया गया।
नैरोबी के सिटी हॉल अन्ना के निकट हॉली फैमिली लघु गिरजाघर में इस घटना की जानकारी देते हुए कार्डिनल लिजुंग ने नैरोबी के सरकारी अधिकारियों का धन्यवाद अदा किया जिन्होंने कार्डिनल ओतुंगा को उनके नैतिक उदाहरणों हेतु यह सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने कहा, “यह मार्ग हमें ईश सेवक कार्डिनल के उदाहरणों और उनके प्रार्थनामय जीवन को अपने में आत्मसात करने हेतु प्रेरित करे। उसकी मध्यस्थता पूर्व प्रार्थना नैरोबी और पूरे देश को ईश्वर की सुरक्षा में रखे और हमें अपनी आशीष से भर दे। कार्डिनल ओतुंगा नौरोबी और केनिया के सभी लोगों को साहस, खुशी तथा दूसरों की देख-रेख और सेवा जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा प्रदान करें”।
कार्डिनल निजूए ने केनिया नेताओं हेतु प्रार्थना की कि वे जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठ कर देश की एकता एवं समृद्धि हेतु कार्य करें जैसे कि ईश सेवा कार्डिनल ओतुंगा ने अपने जीवन में ईमानदारी और सरलता को धारण करते हुए देश की पिछड़ी जनता हेतु किया था।
नैरीबी के राज्यपाल डा. एभान्स कीदेरो ने कहा कि ईश के सेवा कार्डिनल ओतुंग ईश्वर के आध्यात्मिक नायक थे जिन्होंने हमारे देश को एक अच्छी भूमि बनाने का प्रयास किया जहाँ सभी भाई-चारे के साथ रह सकें। उन्होंने देश में भ्रष्टचार की निंदा करते हुए देश के नेता से अनुरोध किया कि वे ईश सेवक की तरह लोगों की सेवा हेतु अपने जीवन को समर्पित करें क्योंकि इसी के द्वारा देश का विकास संभव है। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से कहा, “चुनाव हमें विभाजित न करें, वरन् हमें केनिया के निवासियों की भांति एकता में बंधे रहें”।
विदित हो कि कार्डिनल मौरिस माईकेल ओतुंगा का निधन 6 सितम्बर 2003 को 80 वर्ष की आयु में हो गई। उन्होंने 50 वर्षों तक काथलिक कलीसिया को अपने सेवाएँ प्रदान की। उनकी धन्य घोषणा की प्रक्रिया 2009 में शुरू की हुई और जिनके संदर्भ में सभी दस्तावेज संत घोषणा की प्रक्रिया समिति रोम को सौंपी गई है।
All the contents on this site are copyrighted ©. |