2016-11-21 15:38:00

उत्तरप्रदेश ट्रेन दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति धर्माध्यक्षों की सहानुभूति


नई दिल्ली, सोमवार, 21 नवम्बर 2016 (वीआर सोदोक): ″हम इस दुःखद घटना से अत्यन्त दुःखी हैं।″ यह बात काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव धर्माध्यक्ष थेदोर मसकरेनहास ने कानपुर के निकट रविवार को ट्रेन दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कही। 

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पास रविवार को इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसकी वजह से मरने वालों की संख्या 142 हो गई है और 180 लोग घायल हुए हैं।

धर्माध्यक्ष ने एशियान्यूज से कहा, ″क्या हुआ है वह अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि रेल आम लोगों की यात्रा का मुख्य साधन है।″ उन्होंने कहा, ″भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करती है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है तथा उनकी आत्मा की अनन्त शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। हम सभी घायल लोगों के लिए भी प्रार्थना करते हैं कि सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्यलाभ प्रदान करे।″ 

20 नवम्बर को प्रातः 3 बजे हुई ट्रेन दुर्घटना हाल के वर्षों में सबसे खराब दुर्घटना है जिसके कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। दुर्घटना के तुरन्त बाद सैंकड़ों राहत कर्मी घटना स्थल की ओर दौड़े तथा तत्काल लोगों की मदद करना शुरू किया। एशियान्यूज के अनुसार ट्रेन में कुल 2500 से अधिक यात्री थे।

धर्माध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का तत्काल एवं पूरा पता लगाया जाना चाहिए ताकि आगे फिर ऐसी घटना कभी न हो इसके लिए हर सावधानी बरती जा सके। 








All the contents on this site are copyrighted ©.