2016-11-18 15:31:00

ईश्वर का हृदय हमारे लिए कभी बंद नहीं होता


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 (सेदोक) “करुण के द्वार बंद होने को हैं पर ईश्वर का हृदय हमारे लिए कभी बंद नहीं होता” उक्त बातें अन्तराष्ट्रीय करितास सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल लुईस अन्तोनियो ताग्ले ने कही।

अलेक्सन्द्रो गिसोत्ती से अपनी वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि करुणा की जयंती मेरे लिए करुणा की कृपा लेकर आई जहाँ मैंने येसु के हृदय को अपनी आँखों से देखा। येसु का हृदय गरीबों से मिलने का एक मार्ग है उसी तरह गरीब येसु से मिलने हेतु हमारे लिए एक मार्ग हैं। उन्होंने कहा कि यह एक आध्यात्मिकता है जो लिखित नहीं है। यह आध्यात्मिकता हमारी भक्ति में जाहिर होती है जिसका अनुभव हम विश्वास की खुली आंखों से अपने रोज दिन के जीवन में करते हैं। हम येसु के साथ ग़रीबों की ओर आते और ग़रीबों के साथ येसु के पास पहुँचते हैं।

अन्तराष्ट्रीय कारितास के अध्यक्ष के रुप में अपने कार्य अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल की भुकम्प जैसी त्रसादियों में लोगों के लिए राहत के कार्य करना हमारे लिए एक प्रेरितिक कार्य है। जन सामान्य लोगों की कठिनाइयों में हमें उन्हें उचित सेवा देने की जरूरत है। नोरचीया भुकम्प प्रभावित लोगों के अपनी मुलाकात और अनुभव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोग के मकान ढ़ह गये हैं लेकिन उनमें आशा की किरण न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य के लिए भी बाकी है। लोगों के जीवन का पुनर्निर्माण करना उनकी आशा और विश्वास को जगाये रखना कितनी अच्छी बात है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.