2016-10-29 16:28:00

धर्माध्यक्षों ने हिन्दूओं को दीवाली की शुभकामनाएँ दी


नई दिल्ली, शनिवार, 29 अक्तूबर 2016 (ऊकान): भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने विश्वभर के हिन्दूओं को दीपों के त्योहार दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित की हैं तथा आग्रह किया है कि वे भ्रष्टाचार एवं हिंसा को खत्म करने के लिए कार्य करें। 

27 अक्तूबर को प्रकाशित संदेश में कहा गया कि ″जिस तरह हमारा आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठेगा तथा हमारे देश के घर झिलमिल प्रकाश की लड़ियों से सजाये जायेंगे, उसी तरह हमारा दिल अच्छाई के प्रकाश से चमके एवं हमारे देश से भ्रष्टाचार, हिंसा एवं विभाजन लाने वाली शक्तियों का अंधकार दूर हो जाए।

धर्माध्यक्षों ने यह भी कामना की कि यह उत्सव हमारे देश एवं विश्व में शांति, उन्नति एवं समृद्धि का शुभारंभ बने। ″इस त्योहार को मनाने के द्वारा हम अपने मन और दिल में पुनः आलोकित किये जायें, सर्वोच्च प्रकाश पर विश्वास करें तथा भली इच्छा रखने वाले लोग समस्याओं एवं चुनौतियों के बीच भी एक साथ जीयें और सच्चाई, प्रकाश एवं जीवन के लिए खड़े हो सकें।″  

दीवाली त्योहार उस पौराणिक कथा से जुड़ा है जिसमें ईश्वर की अच्छाई की शक्ति, बुराई की शक्ति पर विजय पाती है। यह पर्व घरों में दीया जलाकर पूरे भारत में मनाया जाता है।

इस वर्ष दीवाली का त्योहार 30 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 








All the contents on this site are copyrighted ©.