2016-10-21 16:11:00

संत पापा की जोर्जिया यात्रा के फल


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (वी आर) संत पापा फ्राँसिस की जोर्जिया की प्रेरितिक यात्रा को देश के राजदूत तमारा गदजेलीजे ने पश्चिमी एकीकरण की दिशा में पथ पर महत्वपूर्ण कदम कहा है।

वाटिकन रेडियो को दिये गये अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि संत पापा की यात्रा वर्तमान समय में देश के इतिहास के स्वर्णिम क्षणों में से एक है जहाँ देश के लोगों ने खुले दिल से उनका  स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि देश की नजरें यूरोप की ओर है जो पश्चिम देशों के मूल्यों और सिद्धान्तों को अपने में अंगीकृत करना चाहती है। इस दृष्टिकोण से संत पापा की यात्रा अति महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि सोवियत रुस की अधीनता के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में एकदम गिरावट आयी जबकि बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन देश की स्वतंत्रता के बाद गरीबी की दर 2012 में 42 प्रतिशत से घटकर 2014 में 32 प्रतिशत हुई है। इस तरह जोर्जिया की बेरोजगारी में गिरावट और जीडीपी में इजाफा हुआ है।

उन्होंने कारितास द्वारा गरीब परिवारों को दी जा रही सेवा की प्रशंसा की, जिनमें बहुत से ऐसे शिक्षक हैं जो सोवियत काल के हैं जिन्हें नई अर्थव्यवस्था से समन्वयन स्थापित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आज जोर्जिया की अर्थव्यवस्था की आधारशिला मजबूत है जो विकास के बृहद व्यापार पर निवेश कर रही है जबकि छोटे स्तर के व्यवसायों को सरकार और अन्तराष्ट्रीय मद सहायता प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कृषि देश का एक समृद्ध अंग है ऐसा कोई भी उत्पादन नहीं जिसे हम यूरोपीय बाजार में नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पर्यटन एक विकसित होता उद्योग है जहाँ लाखों की संख्या में सैलानी देशाटन हेतु आते हैं। हमें आने वाले दिनों में पर्यटन से और अधिक आमदनी होने की आशा है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.