2016-10-19 11:35:00

भुवनेश्वर के अस्पताल में मारे गये 20 लोगों के प्रति धर्माध्यक्ष बरवा ने जताया शोक


भुवनेश्वर, बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (एशियान्यूज़): ओडिशा की राजधानी भूवनेश्वर के (एसयूएम) निजी अस्पताल में लगी आग में मारे गये 20 लोगों के प्रति काथलिक धर्माध्यक्ष जॉन बरवा ने गहन शोक व्यक्त किया है।

भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में सोमवार रात को आग लगने से बीस लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग अब भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

एशियान्यूज़ से धर्माध्यक्ष बरवा ने कहा, "कटक-भूबनेश्वर की कलीसिया मानव जीवन की क्षति पर अत्यधिक दुःखी है। यह घटना अनकही पीड़ा का कारण बनी है। हम मृतकों के परिजनों एवं मित्रों का विचार कर रहे हैं जिनके साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। प्रार्थनाओं में उनके समीप रहने का हम प्रण करते हैं।"      

धर्माध्यक्ष बरवा ने कहा, "इस घटना से हम सब स्तब्ध हैं तथा भूबनेश्वर के लिये यह गहन शोक का क्षण है।"

जाँच-पड़ताल के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। भूबनेश्वर का एसयूएम अस्तपाल एक निजी संस्था है तथा इसके प्रशासन पर अब लापरवाही के लिये छान-बीन की जा सकती है। 2005 के राष्ट्रीय निर्माण कोड के अनुसार अस्पतालों का वर्गीकरण संस्थागत भवनों में किया गया है जिनमें अग्निशमन उपकरणों का होना ज़रूरी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.