2016-10-17 16:47:00

नेबो पर्वत पर मूसा के तीर्थस्थल का पुनः उद्घाटन


वाटिकन सिटी, सोमवार, 17 अक्तूबर 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा के प्रेरितिक प्रतिनिधि पूर्वी कलीसियाओं के लिए परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष, कार्डिनल लेओनार्दो सांद्री ने जॉर्डन के नेबो पर्वत पर, आधिकारिक रूप से नबी मूसा के स्मारक की पवित्र वेदी के पुनः उद्घाटन समारोह पर ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए कहा कि हमारा धन्यवाद करुणा के पिता के पास पहुँचे।

नेबो पर्वत का शिखर वह स्थान है जहाँ से, परम्परा के अनुसार मरने के पूर्व मूसा ने प्रतिज्ञात देश पर नजर दौड़ायी थी।

कार्डिनल लेओनार्दो सांद्री ने प्रवचन में आरम्भिक कलीसिया के विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि आरम्भिक कलीसिया कलंकित विभाजन एवं ठोकर के बिना विभिन्न वरदानों एवं परम्पराओं के साथ प्रज्वलित होना जानती थी। मोसाईक के सभी पत्थर हमारे भाई-बहनों के लिए ईश्वर की स्तुति करते हैं जिसने सदियों तक उनके प्रकाश एवं विश्वास को सुरक्षित रखा है तथा वह किसी चीज द्वारा नष्ट नहीं हुई।

कार्डिनल ने उन लोगों के विश्वास के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया जो व्यवस्थान के लोगों थे जिन्होंने वहाँ काम किया तथा तीर्थयात्री एवं मठवासी जिन्होंने वहाँ प्रार्थना की। कार्डिनल ने तीर्थस्थल की देखरेख करने वालों के प्रति भी कृतज्ञता अर्पित की जिन्होंने उन सबका स्वागत किया है जो इतिहास के अर्थ को समझने हेतु इस पर्वत पर चढ़ना चाहते थे।

″मूसा की स्मृति″ का महत्व बतलाते हुए कार्डिनल ने कहा कि बाईबिल की परम्परा जिसका येसु ने खुद अनुपालन किया था, जब वे पास्का पर्व मना रहे थे उन्हें अच्छी तरह मालूम था कि स्मृति का अर्थ क्या है। थोमस मेरतोन के अनुसार स्मृति का अर्थ बीती बात को वर्तमान में लाया जाना। कार्डिनल ने कहा कि इस तीर्थस्थल की देखरेख करने का अर्थ है आज और अभी में होने की चाह जिसे ईश्वर ने अपने सेवक मूसा को प्रदान किया था। यही वह स्थान है जहाँ मूसा ने इस दुनिया से अपनी आँखें बंद कर ली थी जब ईश प्रजा ने प्रतिज्ञात देश में प्रवेश किया था।

कार्डिनल ने महान नबी मूसा के गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधि-विवरण ग्रंथ उन्हें एक महान नबी के रूप में प्रस्तुत करती है जिनसे बढ़कर कोई दूसरा नहीं था क्योंकि प्रभु ने उनसे आमने-सामने बातें की थीं। उनके द्वारा राजा फराऊन के सामने कई बड़े चमत्कार दिखाये थे। मूसा ने नहीं किन्तु ईश्वर ने मूसा को अपना नबी नियुक्त किया था। ईश्वर के साथ गहन एकता द्वारा ही प्रतिज्ञात देश जाने में जनता के नेता और अगुआ बन गये थे। जो पवित्र भूमि के सभी धर्माध्यक्षों, पुरोहितों एवं धर्मबंधुओं को भी प्रभु से संयुक्त रहने की प्रेरणा देता है।

मूसा के दूसरे गुण पर प्रकाश डालते हुए कार्डिनल ने कहा कि मूसा की मृत्यु प्रतिज्ञात देश के बाहर हुई जो दर्शाता है कि वे भी लोगों के पापों के हिस्सेदार बने जिन्होंने ईश्वर पर विश्वास खो कर उनके विरूद्ध भुनभुनाया और मूर्ति पूजा की थी। उन्होंने कहा कि ईश्वर का चुना हुआ भी पाप के प्रलोभन से वंचित नहीं रह सकता किन्तु हमें उसे स्वीकार करने का साहस होना चाहिए। मूसा कि तरह हम भी अपने आस-पास नजर दौड़ायें जहाँ संघर्ष है, युद्ध एवं अत्याचार से भागते हुए लोगों का रूदन है। हम उन लोगों की ईश निंदा के पाप को नजरंदाज नहीं कर सकते जो ईश्वर के नाम पर मानव जाति पर हिंसा फैला रहे हैं। बुराई का रहस्य कितना गहरा है। इस बुराई पर विजय पाने के लिए पहला कदम है कि हम अपने अंदर की बुराई पर ईश्वर को विजय होने दें। कार्डिनल ने प्रार्थना की कि तीर्थ स्थल जिसका पुनः उद्घाटन करुणा के जयन्ती वर्ष में हो रहा है एक ऐसा स्थान बने जहाँ तीर्थयात्री दयालु बनना सीख सकें।

कार्डिनल लेओनार्दो सांद्री ने स्मरण दिलाया कि आशा का आधार एवं विजय की कृपा ख्रीस्त में है जो दुनिया का न्याय करने नहीं किन्तु इसलिए आये ताकि उसे मुक्ति मिला सकें। हम अपने नजरें क्रूस पर डालें जो पृथ्वी पर उठाया गया ताकि उस पर विश्वास करने वाले अनन्त जीवन प्राप्त कर सकें।

कार्डिनल ने संतों की मध्यस्थता द्वारा प्रार्थना की कि पहले के संतों एवं आधुनिक युग के संतों के द्वारा यह तीर्थस्थल प्रभु की उपस्थिति का अनुभव प्रदान करे। उन्होंने मध्यपूर्व के युवा पीढ़ी के लिए प्रार्थना की ताकि वे विभिन्न धर्मों एवं संस्कृतियों के बीच शांति पूर्ण सहअस्तित्व को समझ सकें तथा सार्वजनिक हित का निर्माण कर सकें। अपने विश्वास को प्रकट करने के लिए हिंसा, शोषण एवं मौलिक स्वतंत्रता को इन्कार करने का रास्ता न अपनायें। नेबो पर्वत पर उपस्थित होने का क्या अर्थ है? उन्होंने कहा कि मूसा की तरह ही हमने भी लम्बी यात्रा तय कर यहाँ पहुँचे हैं किन्तु हम अनुभव करते हैं कि वास्तविक यात्रा आगे है जिसको उन्होंने तय नहीं कर पाया था फिर भी उन्होंने खुशी का अनुभव किया था कि दूसरे लोग वहाँ तक पहुँच पायेंगे। कार्डिनल ने कहा कि शायद हम ख्रीस्तीय एकता की चरम को नहीं देख पायेंगे किन्तु दूसरे उसे जरूर देख पायेंगे यही हमारी आशा है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.