2016-10-14 16:42:00

दिखावा से बचने के लिए हमेशा सच बोलना चाहिए


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2016 (वीआर सेदोक): प्रभु का अनुसरण महत्वपूर्ण है जो धोखा नहीं देता, न ही झूठ बोलता अथवा दिखावटी करता है। आध्यात्मिक पागलपन हमें कर्म के बिना बहुत कुछ कहने के लिए प्रेरित करता है। यह बात संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार को वाटिकन स्थित प्रेरितिक आवास के प्रार्थनालय में ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए प्रवचन में कही।

संत लूकस रचित सुसमाचार पाठ पर चिंतन करते हुए संत पापा ने दिखावटी की भावना पर प्रकाश डाला।

येसु अपने शिष्यों को फरीसियों के खमीर से सावधान रहने की चेतावनी देते हैं जिसका अर्थ संत पापा ने दिखावा बतलाया। उन्होंने गौर किया कि कुछ खमीर अच्छे होते हैं और कुछ अच्छे नहीं होते। अच्छा खमीर ईश्वर के राज्य की ओर बढ़ावा देता है तथा बुरा खमीर जो ईश राज्य का मात्र दिखावा करता।

संत पापा ने कहा कि खमीर जब अच्छा होता है तो यह हमेशा बढ़ाता है जिसके कारण रोटी अच्छी बनती है किन्तु बुरा खमीर द्वारा रोटी अच्छी नहीं बनती।

संत पापा ने दिखावटी की भावना को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम दिखावटी तब करते हैं जब हम प्रभु को अपने होठों से पुकारते किन्तु हमारा हृदय उनसे दूर होता है। ″दिखावटी यह आंतरिक विभाजन है। इससे ग्रस्त लोग बोलते कुछ और किन्तु करते कुछ और। यह आध्यात्मिक पागलपन के समान है। दिखावा, नकल करने वाला होता है जो अच्छा एवं विनम्र दिखाई देता है किन्तु अपने पीछे छुरा लिए रहता है। उन्होंने हेरोद का उदाहरण दिया जो ज्योतिषियों का स्वागत करते हुए बड़ा विनम्र दिखाई पड़ता किन्तु उसके मन में येसु को मार डालने की चाह थी। 

येसु संहिता के विद्वानों को ढ़ोंगी कहते थे क्योंकि उनकी कथनी और करनी में सामंजस्य नहीं था।

संत पापा ने विश्वासियों को सच बोलने का निमंत्रण देते हुए आत्म जाँच करने की सलाह दी कि हम किस तरह की खमीर से प्रभावित हैं। हम चीजों को किस भावना से पूरा करता हैं। किस भावना से हम प्रार्थना करते हैं। दूसरों से किस तरह बातें करते हैं एवं किस भावना से निर्माण करते हैं।

संत पापा ने कहा कि हमें झूठ नहीं किन्तु सच बोलना महत्वपूर्ण है। बच्चे हमेशा सच बोलते हैं वे अस्पष्ट बातें कभी नहीं करते क्योंकि उनके पास अच्छा खमीर है जो उन्हें स्वर्ग राज्य की ओर बढ़ने में मदद देता है। संत पापा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे हमें पवित्र आत्मा एवं स्पष्ट वादिता प्रदान करें। 








All the contents on this site are copyrighted ©.