2016-10-10 16:39:00

मृत्यु दण्ड नहीं


वाटिकन सिटी, सोमवार, 10 अक्तूबर 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने सोमवार 10 अक्तूबर के ट्वीट संदेश में मृत्यु दण्ड के प्रति अपनी असहमति जतायी।

उन्होंने लिखा, ″दण्ड में निश्चय ही आशा को शामिल होना चाहिए, मृत्यु दण्ड नहीं।″

ज्ञात हो कि 2003 में विश्व गठबंधन ने पहली बार मृत्युदण्ड के विरूद्ध विश्व दिवस मनाया। इस पहल का विश्व भर के कुल 180 देशों ने समर्थन किया जिसमें कानाडा, फ्राँस, इटली, मेक्सिको, बेल्जियम तथा मानव अधिकार के अफ्रीकी आयोग तथा यूरोपीय संघ ने आधिकारिक तौर पर इसका समर्थन किया। तब से ही 10 अक्तूबर को मृत्युदण्ड के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जा रहा है।  








All the contents on this site are copyrighted ©.