2016-10-05 15:54:00

प्रवासियों के लिए पुलों का निर्माण करें दीवार नहीं : महाधर्माध्यक्ष गोमेज़


वाटिकन रेडियो, वुधवार 5 अक्टूबर 2016 (वीआर सेदोक) : ″हम सब प्रवासियों के लिए पुलों का निर्माण करने हेतु बुलाये गये हैं न कि दीवार खड़ी करने के लिए।″  उक्त बात लॉस एंजेल्स के महाधर्माध्यक्ष जोस गोमेस ने अमेरिका के अधिकारियों को व्यापक तरीके से प्रवासन के मुद्दे से निपटने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कही।

 वाटिकन रेडियो की संवाददाता सूसी होजेस के साथ साक्षात्कार में महाधर्माध्यक्ष जोस गोमेज ने कहा कि  उनके पूर्वज मैक्सिकन थे वे लॉस एंजिल्स के पहले हिस्पैनिक महाधर्माध्यक्ष और संयुक्त राज्य अमेरिका के काथलिक धर्माध्यक्षों के प्रवासन समिति के अध्यक्ष हैं।

ज्ञात हो कि महाधर्माध्यक्ष जोस गोमेज, आप्रवासियों के स्वागत हेतु सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं और अमेरिका की कलीसिया द्वारा हिस्पैनिक लतीनी लोगों के बेहतर मदद करने के उपायों पर विचार विमर्श कर रहे हैं। जिसके फलस्वरुप लॉस एंजेल्स महाधर्मप्रांत की पल्लियों में हिस्पैनिकों की आबादी तेजी से बढ़ रही है।

 महाधर्माध्यक्ष जोस गोमेज ने याद दिलाया कि प्रवास लोगों का है राजनीति का नहीं। प्रवासियों की समस्या विश्व की एक बहुत बड़ी सच्चाई हैं जो स्वतः समाप्त होने वाली नहीं है।  इन नये प्रवास की समस्याओं को सुलझाने के लिए हमारे दिल और हमारे जीवन को खोलने की जरुरत है।

 उन्होंने अमेरिका के अधिकारियों को व्यापक तरीके से प्रवासन के मुद्दे से निपटने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हम सब प्रवासियों के लिए पुलों का निर्माण करने हेतु बुलाये गये हैं न कि दीवार खड़ी करने के लिए।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी सरकार को आप्रवासियों की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करना बहुत जरुरी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.