2016-10-04 15:46:00

2016 के चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी


टोकियो, मंगलवार, 4 अक्टूबर, 2016 (उकान) : 71 वर्षीय वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी को 2016 के चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। इन्होंने नष्ट कोशिकाओं के पुनर्निर्माण पर कामयाबी हासिल की। स्वीडेन के नोबेल पुरस्कार वितरण समिति ने उसके नाम की घोषणा की और उनके प्रतिभावान प्रयोगों के लिए उनकी प्रशंसा की। इस प्रक्रिया द्वारा संक्रमण, ट्यूमर, कैंसर, पार्किंसंस, मधुमेह जैसे रोगों के लिए दवाईयाँ बनाई जा सकती हैं।

योशिनोरी ओसुमी का जन्म सन् 1945 ई. में फोकुओका में हुआ था। वर्तमान में वे टोकियो में प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर हैं। राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वे बेहद खुश हैं कि उन्हें एक वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित किया जायेगा। इस पुरस्कार में 8 लाख स्वीडेन क्रोनर (933 हजार डॉलर) रकम दी जाती है।

जापान के प्रधानमंत्री शिनज़ो अबे ने योशिनोरी ओसुमी को बधाई दी ।








All the contents on this site are copyrighted ©.