2016-10-03 16:22:00

जोर्जिया और अजरबैजान की प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर संत पापा सकुशल रोम लौटे


वाटिकन सिटी, सोमवार, 3 अक्तूबर 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने जोर्जिया और अजरबैजान में अपनी 16वीं प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर सकुशल रोम लौटे।

जानकारी अनुसार बाकू के अंतरराष्ट्रीय हैदर अलीयेव हवाई अड्डे पर विदाई समारोह के पश्चात् संत पापा ने स्थानीय समयानुसार संध्या 7.15 बजे रोम प्रस्थान किया 10 बजे संध्या रोम के चम्पिनो हवाई अड्डा पहुँचे।

काकेशस प्रांत में संत पापा की यह दूसरी यात्रा थी इससे पहले वे 24 जून को आर्मिनिया की यात्रा कर चुके हैं। करुणा की असाधारण जयन्ती वर्ष में यह यात्रा शांति की भावना को बढ़ावा देने एवं काकेशस प्रांत में सेतु के निर्माण करने के रूप में देखा जा रहा है।

संत पापा जॉन पौल द्वितीय ने जोर्जिया और अजरबैजान की प्रेरितिक यात्रा सन् 1999 तथा सन् 2002 ई. में की थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.