2016-09-29 17:31:00

मानवता की रक्षा में महादूत


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 29 सितम्बर 2016 (वीआर सेदोक): महादूतों के पर्व दिवस पर संत पापा ने अपने ट्वीट पर कहा कि ईश्वर ने हमारी रक्षा हेतु महादूतों को प्रदान किया है।

उन्होंने संदेश में लिखा, ″प्रभु ने महादूतों को प्रदान किया है ताकि वे मानवता की रक्षा करें।″

ज्ञात हो कि कलीसिया 29 सितम्बर को तीन महादूतों का पर्व मनाती है। उन महादूतों के नाम हैं, मिखाएल, गाब्रिए एवं रफाएल जो ईश्वर का संदेश लोगों तक पहुँचाते हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.