2016-09-03 18:01:00

फिलीपीनी कलीसिया द्वारा दावाओ में बम विस्फोट के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना


मनिला, शनिवार, 3 सितम्बर 2016 (एशियान्यूज़): फिलीपींस की काथलिक कलीसिया दावाओ के नाईट मार्केट में बम विस्फोट के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना कर रही है। दक्षिणी फिलीपींस के दावाओं शहर में 2 सितम्बर की रात हुए बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी और करीब 60 लोग घायल हैं।

फिलीपीनी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष मोनसिन्योर सोक्रेटस विल्लेगस ने क्रूर आक्रमण की कड़ी निंदा की तथा कहा, ″जब एक व्यक्ति मर जाता है मानवता का एक हिस्सा उसी समय मर जाता है।″

एशियान्यूज़ के अनुसार मरने वालों में कुछ गर्भवती महिलाएँ एवं छोटे बच्चे भी थे। अधिकारियों के अनुसार इस्लामी उग्रवादी मिलिशिया अबू सय्याफ देश के दक्षिणी भाग में सक्रिय है जिसे इस घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है जबकि सबसे पहले मादक पदार्थों के तस्करों पर संदेह किया जा रहा था। राष्ट्रपति ने इसे ″अराजकता का राज्य″ घोषित किया है।  

फिलीपींस के रक्षा मंत्री डेलफिन लोरेंजान ने पुष्टि दी है कि बम विस्फोट के पीछे मिलिशिया अबू सय्याफ का हाथ है तथा यह दावाओं से 900 किलो मीटर की दूरी पर स्थित जोलो के गढ़ में कई घाटों का बदला है।

राजधानी मनिला में लोगों को चेतावनी दे दी गयी है और अधिकारियों ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। दावाओ में बम विस्फोट ऐसे स्थान पर किया गया है जो मार्को पोलो हॉटेल से सटा है जहाँ राष्ट्रपति रोडरिगो दुतेरते हर सप्ताहान्त में अपने निजी शहर लौटते हुए ठहरते हैं।

दावाओं के धर्माध्यक्ष रोमूलो वाल्लेस ने राष्ट्रपति पर आक्रमण के प्रयास को देखते हुए सार्वजनिक प्रार्थना का आह्वान किया है।

फिलीपीनी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे निर्दोष भाई बहनों के लिए हम विलाप कर रहे हैं। हम घटना के शिकार लोगों की अनन्त शांति हेतु प्रार्थना करते तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करते हैं। ईश्वर सभी परिवारों को बल प्रदान करे जिन्हें हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम दावाओ एवं पूरे देश में भाईचारा के लिए प्रार्थना करें। दावाओ दक्षिणी फिलीपींस में सबसे घनी आबादी वाला शहर है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.