2016-08-17 15:46:00

फिलीपीन्स की कलीसिया द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता


मनिला, बुधवार,17 अगस्त 2016 (ऊकान) : मनिला और आसपास के प्रांतों में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ से बचने के लिए अपने घरों से भागे हजारों लोगों के बीच काथलिक पल्लियों ने राहत कार्य शुरु कर दिया है।

मनिला महाधर्मप्रांत की सामाजिक संस्थान कार्यालय बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए भोजन पैकेट और स्वच्छता किट तैयार करने और भेजने में जुटी है।

 मनिला महाधर्मप्रांत की सामाजिक कार्य शाखा करितास ने पहले से ही टोन्डो जिले के गरीब क्षेत्र में एक तूफानी आग में अपने घरों को खोये 250 व्यक्तियों के लिए प्रारंभिक सहायता भेजा है।

कालूकान धर्मप्रांत के सामाजिक संस्थान के निदेशक फादर बेनेदिक चेरवान्तेस ने कहा कि उनका कार्यालय भी देश के अन्य हिस्सों की स्थिति पर नजर रखे हुए है।

उन्होंने कहा, "हम बारिश और बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने में लगे हुए हैं।"

पामगाना जिले में संत फेरनानदो महाधर्मप्रांत के पांच शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ की वजह से करीब 1000 लोगों को प्रांतीय राजधानी ले जाया गया है। बाढ़ के कारण 5 लोगों की मृत्यु हुई है।

16 अगस्त तक, करीब 80,467 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और देश के 104 निकासी केन्द्रों में करीब 50,592 लोग जमा हुए हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.