2016-08-06 16:47:00

बिहार एवं असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी, करीतास इंडिया


मुम्बई, शनिवार, 6 अगस्त 2016 (वीआर सेदोक): काथलिक उदारता संगठन कारितास की भारतीय शाखा कारितास इंडिया के स्वयंसेवक भारी वर्षा के कारण बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुटे हैं जो एक सप्ताह से सहायता की आस में हैं।

एशियान्यूज़ अनुसार बिहार एवं असम में विगत दिनों भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति है जहाँ बाढ़ से करीब 150 लोगों की मौत हो चुका है तथा कम से कम दो लाख लोग विस्थापित हैं। देश के पश्चिमी राज्यों में बहुत अधिक क्षति हुई है जिसमें मुम्बई और गोवा के बीच मुख्य मार्ग का पुल भी ढाह गया है।

करीतास इंडिया लोगों की मदद करने हेतु हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रही है।

करीतास इंडिया की सदस्य शालिनी जो इन दिनों बिहार में हैं उन्होंने एशियान्यूज़ से कहा, ″कुछ गाँवों तक मात्र नाव द्वारा पहुँचा जा सकता है किन्तु ग़रीबों के लिए नाव पर सवार होना नामुमकिन है जिसके कारण वे केले के धड़ को एक साथ बाँधकर, इसका प्रयोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने हेतु कर रहे हैं।″  

उन्होंने बतलाया कि उनकी राहत टीम सुदूर गाँव बाईसा ब्लॉक तक नहीं पहुँच सकी है क्योंकि पुल टूट चुकी है और उसी तरह उस गाँव के लोग भी बचाव एवं राहत सामग्री प्राप्त करने हेतु बाहर आने में असमर्थ हैं।

करीतास इंडिया के महानिदेशक फादर फ्रेडरिक डीसूजा ने कहा, ″दो लाख से अधिक लोगों के कष्टों की कल्पना करें जो इस समय वर्षा से जूझ रहे हैं जबकि हम अपने घरों में शांति पूर्वक रह रहे हैं। जल ने खेती तथा घर-द्वार सब कुछ को नष्ट कर दिया है। असम के काजीरंगा स्थित राष्ट्रीय पार्क के जीव-जन्तु भी खतरें में हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली दर्शनीय स्थल की ओर जाने वाली प्रमुख मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं।

इस मानसून के कारण चीन एवं नेपाल भी प्रभावित हुए हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.