2016-07-15 16:33:00

कर्नाटक में दो गिरजाघरों पर आक्रमण


बंगलोर, शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (ऊकान न्यूज) कर्नाटक राज्य में हुए दो अलग-अलग घटनाओं में दो गिरजाघरों को जलाने की कोशिश की गई।

पहली घटना में कुछ युवाओं ने बंगलोर के एक गिरजाघर में पेट्रोल बम फेंका गया जबकि दक्षिणी कर्नाटक के तुमकुर शहर में कुछ अज्ञात लोगों ने गिरजाघर के द्वार पर मिट्टी तेल उंडेल कर उसे जलाने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार आक्रमणकारियों को सीसी टीवी कैमरे के जरिये गिरजाघर की चारदीवारी के अन्दर पेट्रोल बम फेंकते देखा गया है। इस घटना के तुरन्त बाद गिरजाघर के अधिकारियों ने दौड़कर आग बुझाई और स्थानीय पुलिस थाने में जा कर मुकदमा दर्जा करते हुए सुरक्षा की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने बतलाया कि सीसी टीवी के फुटेज अनुसार लोगों की पहचान की जा रही है जिससे उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की रोक थाम हेतु काथलीक संस्थानों के निकट पुलिस चौकी का निर्माण किया जायेगा।

दक्षिणी कर्नाटक में अपराधियों ने तुमकुर के टॉमलिंसन गिरजाघर के द्वार पर मिट्टी तेल उढेल कर  आग लगाने की कोशिश की। आग नहीं फैलने के कारण गिरजाघर को अधिक क्षति नहीं हुआ है। यह घटना सुबह के करीब 4. बजे घटी।








All the contents on this site are copyrighted ©.