2016-07-12 15:26:00

कंधमाल : ख्रीस्तीयों को गलती से "माओवादी" समझकर मार दिया गया


मुंबई, मंगलवार,12 जुलाई 2016 (एशिया समाचार) : ओडिशा के कंधमाल जिले में पुलिस ने लोगों के एक समूह को माओवादी गुरिल्ला समझकर उनपर गोलियाँ चलाई जिसमें पांच की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मृतकों में दो पेंटेकोस्टल ख्रीस्तीय और एक दो साल का बच्चा था। शुक्रवार को वे बालीगुन्डा बाजार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार के तहत मजदूरी करके अपने गाँव वापस लौट रहे थे।

भारतीय ख्रीस्तीयों के विश्व परिषद (जीसीआइसी) के अध्यक्ष साजन के जॉर्ज ने कहा, "झूठे बहाने के तहत ख्रीस्तीयों की हत्याएँ की गई हैं।″

उन्होंने एशिया समाचार से कहा, ″यह एक अलग मामला नहीं है। दलितों और आदिवासियों को हर समय मारा जाता है। हमारे लोग माओवादी नहीं हैं। छिपी धमकियों और असुरक्षा का माहौल मौजूद होने के बावजूद वे जीवित रहने और आत्म सम्मान का जीवन व्यतीत करने लिए संघर्ष कर रहे हैं।"

जिला पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा कि उनकी मृत्यु आकस्मिक थी। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विद्रोहियों का दल रात में सड़क पर यात्रा करेंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर उन्होंने माओवादियों के लिए एक घात रखी। दोनों ओर से गोलीबारी के बीच कार पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में उन लोगों की मौत पुलिस की गोलियों से या माओवादियों की गोलियों से हुई,  इसकी जाँच जारी है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पहले से ही पीड़ितों के परिवारों को मुआवजे में 5 लाख रूपए भुगतान करने का फैसला किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.