2016-07-11 15:43:00

पूर्व धर्माध्यक्ष मार जेम्स पाज़ायात्तिल नहीं रहे


इरिन्यालकुडा, सोमवार,11 जुलाई 2016 (वीआर सेदोक) : सीरो मलाबार इरिन्यालकुडा धर्मप्रांत के सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष मार जेम्स पश्याटिल का निधन रविवार 10 जुलाई को जुबली मिशन मेडिकल कॉलेज अस्पताल त्रिशूर में हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

धर्माध्यक्ष जेम्स पश्याटिल का अंतिम संस्कार बुधवार 13 जुलाई को 2 बजे पर इरिन्यालकुडा स्थित संत थॉमस सीरो-मालाबार काथलिक महागिरजाघर में सम्पन्न किया जाएगा।

इनका जन्म केरल के पुथनचीरा में 26 जुलाई 1934 को हुआ था। 3 अक्टुबर 1961को पुरोहिताभिषेक हुआ। इरिन्यालकुडा धर्मप्रात के प्रथम धर्माध्यक्ष के रुप में 10 सिप्तेम्बर 1978 को इनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ।  15 जनवरी 2010 को अपने धर्माध्यक्षीय प्रेरितिक कार्यों से सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने सीरो-मालाबार कलीसिया के संचालन में  स्वर्गीय कार्डिनल  मार अन्तोनी पाडियारा के सहायक के रुप में काम किया।

इन्होंने 54 साल तक एक पुरोहित और 37 साल तक एक धर्माध्यक्ष के रुप में कलीसिया की सेवा की।








All the contents on this site are copyrighted ©.