2016-07-05 16:14:00

नई दिल्ली: भारतीय कारितास द्वारा उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ियों को मदद


नई दिल्ली, मंगलवार, 5 जुलाई 2016(ऊकान): भारतीय कारितास उत्तरी भारत के उत्तराखंड राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य शुरु कर दिया है इस बाढ़ ने 35 लोगों की जानें ले ली है।

भारतीय कारितास के कार्यकारी निदेशक फादर फ्रेडरिक डिसूजा ने ऊका समाचार से कहा, "उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य में बाढ़ के साथ भूस्खलन द्वारा जीवन और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। हमनें तत्काल राहत कार्य शुरु कर दिया है। हम टेंट और काथलिक स्कूलों में लोगों को अस्थायी आश्रय दे रहे हैं। इनके लिए हम स्वच्छता किट, राशन, कपड़े और सौर लैंप की व्यवस्था कर रहे हैं।"

लगातार वर्षा की वजह से राज्य के विभिन्न क्षेत्र बाढ से प्रभावित हो गये हैं। 1 जुलाई को बादल फटने के बाद और भारी भूस्खलन के कारण पर्यटकों सहित आसपास के 5,000 लोग फंसे हुए हैं। लगातार वर्षा की वजह से राहत कार्य में भी काफी कठिनाई आ रही है।

पुर्वानुमान के अनुसार भारी वर्षा और अधिक भूस्खलन की आशंका है

एक रिपोर्ट में कहा गया कि भूस्खलन और जगह- जगह पर पूल टूटने के कारण आवागमन ठप हो गया और लोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। राहत शिविरों और गावों में बिजली नहीं है। अतः बाहरी सहायता की तत्काल आवश्यकता है।

फादर डिसूजा ने कहा कि वे सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में पांच मेडिकल शिविर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। वहाँ कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विदित हो कि सन् 2013 में भी उत्तराखंड में, भारी बारिश और बाढ़ ने करीब 1,000 लोगों की जानें ले ली थी और हजारों लोग इसमें फँस गये थे और संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचा था। 








All the contents on this site are copyrighted ©.