2016-06-15 16:38:00

दुश्मनों के लिए की गई प्रार्थना हमें चंगा कर सकती है, संत पापा फ्राँसिस


वाटिकन सिटी, बुधवार,15 जून 2016 (वीआर सेदोक) : दुश्मनों के लिए की गई प्रार्थना हमें चंगा कर सकती है। उक्त बात संत पापा फ्राँसिस ने ख्रीस्तयाग प्रवचन में कही।

वाटिकन स्थित प्रेरितिक आवास, संत मर्था के प्रार्थनालय में मंगलवार 14 जून को  संत पापा ने प्रातः ख्रीस्तयाग के दौरान संत मत्ती के सुसमाचार पाठ पर चिंतन किया जहाँ येसु चेलों को अपने शत्रुओं से प्रेम करने को कहते हैं।

संत पापा ने कहा कि येसु की शिक्षा उस समय की सहिंता की शिक्षा के विपरीत थी। उस समय की शिक्षा इस प्रकार थी, अपने पड़ोसियों से प्रेम करो और बैरी से बैर। उस जमाने में यहुदियों की शिक्षा सैधांतिक हुआ करती थी और वे हूबहू नियमें का पालन करते थे। ईश्वर के प्रति उनके हृदय में प्रेम के आधार पर शिक्षा नहीं दी जाती थी। इसी कारण येसु पुराने व्यवस्थान के सबसे महत्वपूर्ण नियम को दुहराते हैं, “अपने ईश्वर को सारे दिल से, सारी शक्ति से और सारी आत्मा से प्यार करो।”

उसने कहा कि येसु ने नये नियम का मर्म समझाने के लिए कुछ उदाहरण प्रस्तुत किया है। जैसे हत्या मत करो का अर्थ है अपने भाई से क्रोद्ध न करो। कोई आपसे कुरता माँगे तो उसे कोट दे दो। उक्त नियमों का पालन मात्र नियम को पूरा करना नहीं है परंतु यदि हम उन नियमें का पालन करते हैं तो यह हमारे दिल को चंगा करेगा। पिता ईश्वर के समान पूर्ण बनने के लिए हमें अपने आप को शुद्ध रखने की जरुरत है।

आज के पाठ में हमने सुना, अपने पड़ोसी से प्रेम करो और अपने बैरी से बैर, परंतु मैं कहता हूँ अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुमपर अत्यचार करते हैं उनके लिए प्रार्थना करो। संत पापा ने अपने बचपन की बातें याद करते हुए कहा, उस जमाने में लोगों को ईश्वर से अपने तानाशाहियों को नरक में भेजने के लिए प्रार्थना करते सुना था। ईश्वर आज हमें अपने शत्रुओं के लिए प्रार्थना करते हेतु बुलाते हैं।

संत पापा ने सभी विश्वासियों को अपने दिल की जाँच करते हुए अपने शत्रुओं के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। इसप्रकार की प्रार्थना से दो बातें हो सकती हैं एक तो उस व्यक्ति में बदलाव आएगा और दूसरा यह हमें पिता ईश्वर के करीब लाएगा। 








All the contents on this site are copyrighted ©.