2016-06-13 16:15:00

ओरलन्डो नरसंहार से संत पापा आहत, हादसे के शिकार लोगों हेतु प्रार्थना


वाटिकन सिटी, सोमवार, 13 जून 2016 (सेदोक) रविवार को फ्लेरिडा के ओरलन्डो शहर में एक व्यक्ति ने भीड़-भाड़ रात्रि क्लब में अंधाधुंध गोली बारी की।

अमरीका के ओरलन्डो शहर में रविवार सुबह एक राईफल धारी व्यक्ति ने रात्रि क्लब में अंधाधुंध गोली बारी की और हथगोले फेंकें। इस भंयकर और दर्दनाक घटना में करीब 50 लोगों के मारे जाने और कई एक के घायल होने की खबर है। समाचार सूत्रों ने मुताबिक गोली बारी में मरने वालों में अधिकतर लोग निर्दोष हैं। इस हृदय विदारक घटना से संत पापा फ्रांसिस मर्माहत हैं। वे घटना के शिकार परिवारों के साथ अपनी सहृदयता और आध्यात्मिक सामीप्य प्रकट करते हैं। वे घायलों और मृत प्रियजनों के अवर्णनीय दुःख में सहभागी होते और उन्हें ईश्वर की करुणा में सांत्वना हेतु सुपुर्द करते हैं। वे आशा करते हैं कि इस घटना के कारणों के शीघ्र अतिशीघ्र पता लगाया जा सकेगा जिससे ऐसी बेतुकी घटना जो शांति की चाह रखने वाले अमरीका निवासियों और सारी मानवता की शांति को भंग न करें।

संत पापा के अलावे और कई लोगों ने इस क्रूरतम घटना की भर्त्सना करते हुए इसे मूर्खता पूर्ण और घृणित नरसंहार की संज्ञा दी है। वाटिकन प्रेस प्रवक्ता फादर फ्रेदिको लोमबरदी ने कहा कि अमरीका के इतिहास में यह गोली बारी की सबसे हृदय विदारक घटनाओं में से एक है।

अधिकारियों ने बतलाया की करीब 53 लोगों को अस्पतालों में भरती किया जिसमें अधिकतर लोगों की स्थिति चिंताजनक है। ओरलन्डो स्थानीय चिकित्सा केन्द्र के एक शल्यचिकित्सा के मुताबिक मृतककों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.