2016-06-10 15:55:00

यूरोपीय संघ के मंत्रियों का शरणार्थियों की रोकथाम हेतु तत्परता


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 10 जून 2016 (सेदोक) युद्ध और गरीबी से पलायन कर रहे शरणार्थियों की रोक थाम हेतु यूरोपीय संघ के मंत्रियों ने अपनी तत्परता दिखलाई है।

यूरोपीय संघ के मंत्रियों की बैठक उस समय की जा रही है जब तुर्की से एक विवादास्पद समझौता के कारण लीबिया और उत्तरी अफ्रीका के दूसरे प्रान्तों से शरणार्थियों की भारी संख्या यूरोपीय देशों की ओर कूच कर रही है। यूरोपीय संघ के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस वर्ष करीब 45,000 लोग प्रवेश कर चुके हैं जो 2015 की संख्या के बराबर है। भूमध्यसागर सागर का इटली तटीय प्रान्त शांत होने के कारण शरणार्थियों हेतु मुख्य मार्ग बन गया है जिसपर लोग भयावह समुद्री यात्रा तय करने हेतु तैयार हो जाते हैं।

बुस्लेस अपने यहाँ अफ्रीका के प्रवासियों की बड़ी संख्या के दीर्घकालीन प्रभाव को लेकर चिंतित है। यूरोपीय संघ प्रवासी अधिकारी दीमीत्रीस अभरामोपोलोस ने विगत साल से शरणार्थियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए एक नीला कार्ड प्रदान करने की सलाह प्रस्तावित की थी जिसे ऐसे लोगों को  उपलब्ध कराये जाने का विचार किया गया था जो शिक्षित है। उन्होंने कहा, “विगत सालों लोग लाखों की संख्या में यूरोप पहुँचे जिन्हें शरणार्थियों की वैधानिक सुरक्षा मुहैया नहीं करायी जा सकती है।” उन्होंने यह भी कहा, “लेकिन जो पहले से है उनके लिए हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत हैं कि वे हमारे मजदूरी के कार्य और सेवा में जल्द से जल्द बहाल किये जाये।”

काथलिक कार्यकर्ताओं ने यूरोपीय संघ से आग्रह किया है कि वे प्रवासियों से प्रति करुणा के भाव रखें किन्तु यूरोपीय संघ के सदस्य हंगरी ने नीला कार्ड प्रस्तावना को खारिज कर दिया है। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सजीज्जातो ने यूरोपीय आगोय के कार्यवाहक ने कहा, “प्रवासियों को बढ़ावा यूरोप की असफलता का कारण होगा।” उन्होंने अपनी बातों को जोर देते हुए कहा कि प्रवासियों और शरणार्थियों को बढ़ावा देना मानव तस्करी को निमंत्रण देना हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यूरोप पहले से बहुत अधिक बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है जबकि यूरोपीय आयोग का कहना है कि उन्हें शीघ्र अधिक कार्यकर्ताओं की जरूरत होगी क्योंकि आगमी 20 सालों में बुजुर्ग कार्यकर्ताओं की कमी 20 लाख के करीब होगी। विदित हो कि हंगरी शरणार्थियों का स्वागत नहीं करती। उन्होंने क्रोएशिया और सर्बिया के अपने प्रान्तीय इलाकों में नुकीले तारों का बाड़ा बनाया है जिसे शरणार्थियों की घुसपैठ रोकी जा सके। प्रधान मंत्री ने वाटिकन रेडियो को बतलाया कि इसके बावजूद करीब उन्नीस हजार शरणार्थी इस साल हंगरी में प्रवेश कर चुके हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.