2016-06-08 16:31:00

येरूसालेम के धर्माध्यक्ष ने दी रमजान की शुभकामनाएँ


येरूसालेम, बुधवार, 8 जून 2016 (वाटिकन रेडियो) : येरूसालेम के धर्माध्यक्ष  ने विश्व के मुसलमानों के लिए शांति और भाईचारे का पैगाम भेजा है जिन्होंने इस सप्ताह पवित्र रमजान शुरू किया है।

धर्माध्यक्ष ने अपने संदेश में लिखा है, "रमजान के शुरू में, येरुसलेम के धर्माध्यक्ष, पुरोहितगण और विश्वासी सभी मुसलमानों को बधाई तथा उपवास और प्रार्थना के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"

उन्होंने लिखा है कि मध्य पूर्वी देश हिंसा से आक्रांत है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर हर व्यक्ति को एक दूसरे का सम्मान करने,  प्रार्थना करने और साहसी बनने में मदद करे जिससे हमारे क्षेत्र में नफरत और अन्याय को समाप्त किया जा सके। हमारा क्षेत्र सभ्यताओं का उद्गम बने।

हम सीरिया को याद करते हैं जो कई वर्षों से संघर्षों से तबाह है, इराक में युद्ध है, मिस्र एक कठिन राजनीतिक संक्रमण से उबरने का प्रयास कर रहा है, जॉर्डन में शरणार्थियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और पवित्र भूमि जहां संघर्ष और हिंसा से स्थिति बिगड़ती चली जा रही है।

हम सभी राजनीतिक, मानवीय और धार्मिक संस्थाओं का समर्थन करते हैं जो युद्ध विराम और मध्य पूर्व क्षेत्रों में शांति लाने के लिए काम करते हैं।

शांति के लिए हमारी शुभकामनाएं।

विदित हो कि मुसलमानों के लिए रमजान एक पवित्र महिना है। इस महिने में मुसलमान प्रार्थना करते और उपवास रखते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.