2016-06-04 16:32:00

ख्रीस्तीय कार्यकर्ता के उत्पीड़न पर यू.एन द्वारा वियेतनाम सरकार की निंदा


बैंकॉक, शनिवार, 4 जून 2016 (ऊकान): संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानव अधिकार विभाग ने वियेतनाम सरकार से अपील की है कि वह त्रान थी होंग नामक ख्रीस्तीय कार्यकर्ता पर अत्याचार करना बंद करे।

संयुक्त राष्ट्र के मानव अधिकार आयोग द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि शांतिपूर्ण धार्मिक कार्यकर्ता होने के कारण जेल में बंद अपने पति पर, मानव अधिकार के हनन हेतु अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन को सूचना देने के आरोप में, वियेतनाम सरकार ने त्रान को बार-बार गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया है।

धर्म की स्वतंत्रता के लिए विशेष दूत जॉन ई. मैंडेज ने वियेतनाम के अधिकारियों से आग्रह किया है कि धार्मिक नेताओं, मानव अधिकार एवं अपने परिवार की रक्षा करने वालों पर वे हर तरह की प्रताड़ना एवं उत्पीड़न को बंद करें।

त्रान के पति पास्टर नूयेन कोंग चिन्ह को 14 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था उन्हें प्रताड़ित किया तथा चेतावनी दी गयी थी कि वह धर्म मानने की स्वतंत्रता हेतु प्रोत्साहन न दे। उसी समय से त्रान को कई बार कैद किया तथा सरकार का समर्थन करने हेतु मजबूर किया जाता रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि वह त्रान के बार-बार गिरफ्तार किये जाने पर चिंतित है जो शांतिपूर्ण मानव अधिकार के लिए कार्य करने एवं मानव के मौलिक अधिकार की रक्षा करने के कारण किया जा रहा है।

त्रान के पति 2011 से ही जेल में बंद हैं। अधिकारियों ने उनपर सरकार विरोधी एवं कम्युनिस्ट विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्हें उत्पीड़ित किया जा रहा है तथा परिवार के साथ सम्पर्क करने से वंचित किया गया है।

मानव अधिकार नेता बीएलेफेल्ट ने अपील की है कि वियेतनाम के पास्टर नूयेन कोंग चिन्ह को तत्काल एवं बिना शर्त जेल से रिहा कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वियेतमान सरकार को चाहिए कि वह धार्मिक समुदायों द्वारा समुदाय के निर्माण एवं अपने लिए नेता के चुनाव की स्वतंत्रता प्रदान करे।








All the contents on this site are copyrighted ©.