2016-06-02 15:23:00

सीरिया के बच्चों ने विश्व शांति हेतु प्रार्थना की


अलेप्पो, बृहस्पतिवार, 2 जून 2016 (एशियान्यूज़): ″आज अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस है। शांति हेतु विशेष प्रार्थना, सीरिया के काथलिक एवं ऑर्थोडोक्स बच्चों की ओर से, युद्ध की हिंसा एवं चरमपंथ को जवाब देने का एक सही और सुन्दर प्रत्युत्त है।″ यह बात उत्तरी सीरिया की राजधानी अलेप्पो स्थित संत फ्राँसिस गिरजाघर के पल्ली पुरोहित अलसाबाग इब्राहिम ने कही।

फादर इब्राहिम ने एशियान्यूज़ को बतलाया कि उन्होंने न केवल अपने बच्चों किन्तु युद्ध से प्रभावित, पीड़ित एवं शोषण के शिकार विश्व के सभी बच्चों के लिए प्रार्थना करने हेतु संत पापा फ्राँसिस के आग्रह को सहर्ष स्वीकार किया। अतः उनके पल्ली वासियों ने अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर शांति हेतु प्रार्थना में भाग लिया।

सीरिया में युद्ध की शुरूआत मार्च 2011 में हुई थी जब सीरिया के राष्ट्रपति बसर अल असद को धारणा दिया गया था। तब से लेकर आज तक युद्ध के कारण करीब 2 लाख अस्सी हजार लोगों की जानें जा चुकी हैं (जबकि दूसरा सूत्र यह दावा करता है कि मरने वालों की संख्या 470000 है) तथा लाखों विस्थापित हो चुके हैं।

एशियान्यूज के अनुसार करीब 80,000 नागरिक मारे जा चुके हैं जिनमें बच्चों की संख्या 14,000 है। 2,50,000 बच्चे क्रूर परिस्थितियों में जीने के लिए मजबूर हैं। पाँच साल से कम उम्र के करीब 2.5 मीलियन बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।

हिंसा जो बच्चों को प्रभावित कर रही है उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चेतना जागृत करने हेतु सीरिया के काथलिक एवं ऑर्थोडोक्स कलीसियाओं ने एक दिवसीय विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस प्रार्थना सभा में दमिश्क, अलेप्पो, होमस, तोरतोस तथा मारमारिता के सैंकड़ो बच्चों ने भाग लेकर शांति की कृपा एवं भविष्य की आशा के लिए प्रार्थना अर्पित की।

फादर इब्राहिम ने कहा कि विश्व के सभी बच्चे मिलकर युद्ध, शोषण एवं हिंसा के विरूद्ध आवाज ऊंची कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बच्चों को युद्द के कारण मानसिक आघात से बाहर निकालने हेतु कई भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

विदित हो कि देवदूत प्रार्थना के बाद संत पापा ने संत पेत्रुस के प्रांगण में एकत्रित विश्वासियों और सभी तीर्थयात्रियों को अन्तराष्ट्रीय बाल दिवस की याद दिलाते हुए कहा था कि सीरिया के बच्चे विश्व के सभी बच्चों को अपने साथ शांति हेतु प्रार्थना करने का निमंत्रण देते है।








All the contents on this site are copyrighted ©.