2016-05-30 16:36:00

700 शारणर्थी भूमध्यसागर में डूबे, ब्रिटेन


वाटिकन सिटी, सोमवार, 30 मई 2016 (सेदोक) प्रवासियों हेतु गाठित ब्रिटेन के उच्च सम्मेलन ने बतलाया कि युद्ध और गरीबी का दंश झेल रहे प्रवासियों में से करीब 700 लोगों की मृत्यु फिलहाल भूमध्यसागर में डूबने से हो गई है जिनमें कई बच्चे शामिल हैं।

प्रवासियों हेतु गठित ब्रिटेन की उच्च समिति के प्रवक्ता कारलोता सामी ने बतलाया “सोमवार 23 मई से अब तक करीब 15 हजार लोगों को इटली के समुद्र तटीय रक्षकों द्वारा बचाया जा चुका है।”  उन्होंने कहा, “बचाये गये लोगों के अनुसार करीब 700 लोगों की मृत्यु डूबने से हो गई है जिनमें 40 बच्चें शामिल हैं।”  बहुत से लोगों के शवों और टूटे नावों को बीते सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा, “इसके अलावा और दूसरी घटनाएँ हो रही हैं जैसे कि चार महिलाओं की मृत्यु आग लगने और दम घुटने से हुई है और एक नौ वर्ष का बच्चा अनाथ पाया गया है। कितनों की मृत्यु जहाज से गिरकर समुद्र में डूबने से हो रही है।

इटली नौसेना ने एक वीडियों जारी किया है जिसके मुताबिक 562 लोगों को बचाया गया है जबकि 5 लोग मृत पाये गये हैं। लीबिया के तट में असंख्य लोग मछली पकड़े वाली लकड़ी के एक नाव में चढ़ते दिखाई देते हैं। हजारों की संख्या में प्रवासी समुद्र पर तैरते नजर आते जिनके लिए इटली के नाविक जीवन रक्षक जैकेट फेंकते हुए दिखते हैं।

सामी के बतलाया कि हेलीकाप्टर के माध्यम से रबर मोटर नावों का उपयोग लोगों को बचाने हेतु किया जा रहा है लेकिन और भी हादसे होने की संभावनाएँ हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हमें कानूनी तौर से उन लोगों की सहायता करने की अति आवश्यकता है जो यूरोप पहुँच रहे हैं नहीं तो वे इस तरह के हादसों के शिकार होते रहेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.