2016-05-21 17:14:00

श्रीलंका में बाढ़ पीड़ितों की मदद करता काथलिक करीतास


कोलम्बो, शनिवार, 21 मई 2016 (एशियान्यूज़): काथलिक कलीसिया के उदार संगठन करीतास की श्रीलंका शाखा, बाढ़ एवं भूस्खलन से प्रभावित हज़ारों लोगों की मदद कर रही है।

पिछले सप्ताह से हो रही भारी वर्षा के कारण श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में आये बाढ़ एवं भूस्खलन से 58 लोगों की मौत हो गयी जबकि 132 लोग लापता है। 

कलीसिया द्वारा निर्मित एक राहत शिविर में रह रहे कोलम्बो के एम. करूनाथीलाका ने कहा, ″पहने हुए कपड़े को छोड़ हमने सब कुछ छोड़ दिया है। हमारे घर पानी में पूरी तरह ध्वस्त हो गये हैं।″ 

सरकारी आँकड़े अनुसार करीब 4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और जो लोग विस्थापित हैं वे 611 स्कूलों, गिरजाघरों, मंदिरों तथा अन्य केंद्रों में अस्थायी रूप से शरण लिए हुए हैं।

काथलिक कलीसिया की सामाजिक कल्याण विभाग करीतास श्रीलंका बाढ़ पीड़ितों को 13 शाखाओं में मदद कर रही है।

अनुराधापुर के करीतास अधिकारी प्रसन्न प्रसाद कुमार ने कहा, ″इस समय हमारे सहयोगी प्रभावित क्षेत्र में तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मदद में जुटे हैं।″

करीतास कोलम्बो के संचालक फा. रोहन दी अलविस ने कहा कि लोगों की मदद हेतु उन्होंने पल्ली पुरोहितों को ठोस कदम उठाने हेतु सूचित कर दिया है। करीतास से अलग धर्मप्रांत के स्व-सहायता समूहों द्वारा भी शरण एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कर सक्रिय मदद दी जा रही है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.