2016-05-14 14:38:00

भ्रष्टाचार के विरोध पर, पुलिस के आक्रमण का शिकार काथलिक पुरोहित


हनोई, शनिवार, 14 मई 2016 (एशियान्यूज़): वियेतनाम में पुलिस एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार का साहस पूर्वक विरोध करने पर, जोसेफ गुयेन वान दे नामक एक काथलिक पुरोहित पर पुलिस ने आक्रमण कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है।

उत्तरी वियेतनाम के दो सुदूर गाँवों में ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान करने जाते वक्त पुलिस ने उन पर हिंसक आक्रमण किया। उन्हें लकड़ी तथा लोहें की छड़ी से पीटकर उनके हाथ एवं पैर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इस समय अस्पताल में रखा गया है।

ज्ञात हो कि फादर जोसेफ डोंग चोंग पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित हैं।

घटना 7 मई की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उस आतंकवादी दल का उद्देश्य था फा. को मार डालना किन्तु वे असफल रहे।″

गौरतलब है कि पुरोहित ने स्थानीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार तथा उनके अनैतिक कार्यों को प्रकट किया था।

फादर जोसेफ गुयेन वान फोंग ने कहा, ″यह एक जानबूझकर किया गया हमला है जो स्थानीय अधिकारियों एवं पुलिस द्वारा कराया गया है।″ 

घटना की खबर सुन बैक निन्ह के धर्माध्यक्ष कोस्मा होवांग वान जैक घायल पुरोहित को देखने अस्पताल गये।

गाँव के एक युवा ने एशियान्यूज़ से कहा, ″फादर जोसेफ एक बुजूर्ग एवं दयालु पुरोहित हैं। वे बहुत अधिक मदद करते हैं। वे यहाँ के लोगों एवं विश्वासियों की सेवा करने तथा उन्हें मदद पहुँचाने आते हैं।″

कुछ पल्लीवासियों का कहना है कि जो लोग सरकार द्वारा थोपे गये धर्म से अलग धर्म को मानते हैं उन्हें दमित एवं शोषण के शिकार होना पड़ता है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.